मासूम बच्चे के लिए मांगा स्वेटर तो पति ने की हैवानियत, पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश, अस्पताल में इलाज जारी, 30% झुलसी महिला
When a wife asked for a sweater for their innocent child, her husband responded with an act of brutality—he doused her in petrol and attempted to set her on fire. The woman, who sustained 30% burns, is currently undergoing treatment in the hospital.
धमतरी/संबलपुर : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के संबलपुर से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन महीने के मासूम बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात कहने पर पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगाने की कोशिश की. इस वारदात में महिला करीब 30% तक झुलस गई. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
आर्थिक तंगी को लेकर पति-पत्नी के बीच होता था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक रेणुका की शादी करीब एक साल पहले संबलपुर निवासी बलराम से हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच आर्थिक परेशानियों को लेकर विवाद होता रहता था. वारदात से पहले भी किसी लोन से जुड़े मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी.
बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर विवाद बढ़ने का आरोप
विवाद के बाद रेणुका ने अपने तीन महीने के बच्चे के लिए उसके पिता से स्वेटर लेने की बात कही. इस बात पर पति गुस्से में आ गया और उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. वारदात में महिला करीब 30% तक झुलस गई.
जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी
वारदात के बाद घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. वारदात से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



