मुजगहन हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही, पुरानी रंजिश में शुरू हुआ विवाद, पूर्व सरपंच के बेटे दीपांशु साहू की मौत, दुसरा घायल, इलाज जारी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Major action taken in the Mujgahan murder case; the conflict stemmed from an old enmity. Deepanshu Sahu, son of a former Sarpanch, has died, while another person sustained injuries and is currently undergoing treatment. Four suspects have been arrested.

मुजगहन हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही, पुरानी रंजिश में शुरू हुआ विवाद, पूर्व सरपंच के बेटे दीपांशु साहू की मौत, दुसरा घायल, इलाज जारी, 4 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी : पुरानी रंजिश में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गया और एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन में हुई इस वारदात में दीपांशु साहू की मौत हो गई. जबकि विकास साहू घायल है और उसका इलाज जारी है. अर्जुनी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो लकड़ी के डंडे और अन्य संबंधित सामग्री भी जब्त की है.
पुरानी रंजिश में चाकू और डंडों से हमला
मिली जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:20 बजे ग्राम मुजगहन के मेन रोड पर सुदामा साहू के घर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने दीपांशु साहू और विकास साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों, लकड़ी के डंडों एवं धारदार चाकू से हमला कर दिया.
हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए. उन्हें शासकीय जिला अस्पताल, धमतरी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपांशु साहू को मृत घोषित कर दिया. वहीं, विकास साहू का इलाज जारी है.
चार आरोपी गिरफ्तार, डंडे जब्त
थाना अर्जुनी पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ और बयान के आधार पर आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो लकड़ी के डंडे और अन्य संबंधित सामग्री गवाहों के सामने जब्त की गई.
BNS की कई धाराओं में मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर जेल
इस मामले में थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 190, 191(1), 191(2) एवं 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है.
पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश और पतासाजी लगातार जारी है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
फनेश्वर नेताम पिता रोहत नेताम उम्र 18 साल
रितेश नेताम पिता रोहित नेताम उम्र 22 साल
लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम पिता प्रदीप नेताम उम्र 20 साल
नोहर यादव उर्फ काला पिता परस राम यादव उम्र 23 साल
चारों आरोपी रत्नाबांधा, जिला धमतरी छत्तीसगढ़ निवासी
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb