जाली करेंसी खपाते एक नाबालिग समेत अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू गिरफ्तार, दशहरा मेले में दुकानों पर चला रहे 200 के 15 नकली नोट जब्त

Abhishek Sharma alias 'Sikku' and a minor have been arrested for circulating counterfeit currency; 15 fake 200-rupee notes—which they were using at stalls during the Dussehra fair—have been seized.

जाली करेंसी खपाते एक नाबालिग समेत अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू गिरफ्तार, दशहरा मेले में दुकानों पर चला रहे 200 के 15 नकली नोट जब्त

कोरबा : कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. दशहरा मेले में भीड़ का फायदा उठाकर 200 रुपए के नकली नोट चला रहे एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस को 20 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से खबर मिली कि मानस नगर क्षेत्र में रहने वाला एक नाबालिग खिलौना बेचने का काम करता है. और उसके पास ₹200 के जाली नोट रखे हुए हैं. जिन्हें वह बाजार में चलाने की कोशिश कर रहा है. खबर पर पुलिस ने नाबालिग को सुभाष चौक के पास से पकड़ा.
पूछताछ में जाली नोट उपलब्ध कराने वाले आरोपी का हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसे अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू, निवासी मानस नगर, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा द्वारा ₹200 के जाली नोट दिए गए थे. नाबालिग ने एक जाली नोट चलाने की कोशिश की थी. जबकि उसके पास बाकी 15 नग ₹200 के जाली नोट रखे हुए थे.
नाबालिग से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू के संबंध में पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ और ,इले सबूतों के आधार पर आरोपी द्वारा जाली नोट उपलब्ध कराने की बात सामने आई.
₹3,000 के जाली नोट और जुर्म में इस्तेमाल प्रिंटर बरामद
पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से ₹200 के 15 नग जाली नोट, कुल रकम ₹3,000/- बरामद कर विधिवत जब्त किया गता. बरामद जाली नोटों की गवाहों के सामने पहचान और पंचनामा कार्रवाई की गई.
मामले की जांच के दौरान आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू के कब्जे/निशानदेही से जुर्म में इस्तेमाल प्रिंटर भी गवाहों के सामने विधिवत जब्त किया गया. बरामद जाली नोटों और प्रिंटर को मामले में अहम सबूत के रूप में सुरक्षित किया गया है.
आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर
मामले में आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू पिता रघु शर्मा उम्र 24 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास, मानस नगर, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा को  20 अक्टूबर 2026 को शाम 4:40 बजे गिरफ्तार किया गया.
आरोपी के खिलाफ मामले में विधिवत कार्रवाई करते हुए धारा 179, 180 एवं 3(5) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपी को अदालत के सामने पेश कर 2 नवम्बर 2026 तक न्यायिक रिमांड हासिल की गई है. नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb