धमतरी में आपसी विवाद में खूनी वारदात!, दो युवकों पर जानलेवा हमला, युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार, तलाश जारी

Bloody incident in Dhamtari following a personal dispute! Two young men subjected to a life-threatening attack; one has died, while the other is critically injured and hospitalized. The accused are on the run; a search is underway.

धमतरी में आपसी विवाद में खूनी वारदात!, दो युवकों पर जानलेवा हमला, युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार, तलाश जारी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया. वारदात अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास बुधवार रात हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद के दौरान एक आरोपी ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
आपसी विवाद में चाकू से हमला
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मुजगहन निवासी दीपांशु साहू बुधवार रात उसके और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान आरोपी ने दीपांशु और उसके साथी पर चाकू से वार कर दिया. हमले में दोनों घायल हो गए.
इलाज के दौरान युवक की मौत
हमले में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जानकारी में घटना की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb