सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रायपुर में वेलनेस सेंटर की आड़ में चल रहा जिस्म का गंदा कारोबार, लड़कियों की बुकिंग की चैट हुई वायरल
Sex racket busted, prostitution racket operating under the guise of a wellness center in Raipur; chat about booking girls goes viral
रायपुर : ब्यूटी स्पा चलाने के नाम पर जिस्मफरोशी की खेल उजागर हो गया. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं. अब स्पा सेंटर के व्हाट्सएप नंबर से लड़कियों की बुकिंग की चैट वायरल हो रही है. जिससे वहां सेक्स रैकेट चलने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस स्पा में ग्राहकों को स्पेशल सर्विस के नाम पर लड़कियों की बुकिंग कराई जाती थी. चैट में लड़कियों के फोटो और रेट कार्ड भी साझा किए गए हैं. यह मामला अब न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की जांच के दायरे में आ चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर की रात 8 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित कल्चर वेलनेस स्पा सेंटर में 15-20 अज्ञात बदमाश घुस आए और विवाद के बाद स्पा सेंटर में लूटपाट शुरु कर दी. आरोपियों ने स्पा सेंटर संचालक का एटीएम और ₹1.20 लाख की नकदी रकम चुरा ली. थाने में शिकायत पहुंची.
लेकिन जब मामले की जांच शुरु हुई तो स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की बात सामने आई है. स्पा सेंटर के व्हाट्सएप नंबर से लड़कियों की बुकिंग की चैट अब वायरल हो रही है. जिससे वहाँ सेक्स रैकेट चलने का दावा किया जा रहा है. पुलिस ने दोनों पहलुओं से मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश कल्चर वेलनेस स्पा सेंटर पहुंचे. खुद को एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा बताया और स्पा संचालक से प्रोटेक्शन मनी की मांग की. जब स्पा संचालक ने मना कर दिया. तो उनमें से एक बदमाश ने दराज खोलकर ₹20,000 निकाल लिया. इसके बाद कुछ बदमाशों ने स्पा संचालक को अपनी कार में बिठाया और शैलेंद्र नगर स्थित एक एटीएम में ले जाकर 50,000 रुपये निकाले. इसके बाद कचना स्थित एक पेट्रोल पंप से भी 50,000 रुपये निकाल लिया.
लूट के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. घटना की खबर मिलने पर राजेंद्र नगर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरु कर दी. पुलिस फिलहाल लुटेरों की पहचान और उनके मूल स्थान की जांच कर रही है. मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. स्पा सेंटर के व्हाट्सएप नंबर से लड़कियों की बुकिंग की चैट वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस ने दोनों पहलुओं से मामले की जांच शुरु कर दी है.
जांच के दौरान स्पा सेंटर से जुड़ी कई अश्लील व्हाट्सएप चैट्स और लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि यह चैट उसी मोबाइल नंबर से हुई है. जो स्पा सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा हुआ है. यह चैट कथित रुप से स्पा संचालक सन्नी और कुछ ग्राहकों के बीच हुई थी. चैट में लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, होटल रुम बुकिंग और भुगतान के लेनदेन के स्क्रीनशॉट शामिल हैं.
इस मामले में अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि इसमें शामिल और लोगों की जानकारी मिल सकें. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



