गर्ल्स होस्टल में फर्स्ट ईयर फार्मेसी छात्रा की मिली लाश, फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
The body of a first-year pharmacy student was found in a girls' hostel. She had committed suicide by hanging herself, causing a stir. The cause is unknown. Police are investigating.
बिलासपुर :: बिलासपुर जिले में फार्मेसी की छात्रा के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. गर्ल्स होस्टल में छात्रा की लाश बरामद हुई है. मृतिका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रुप में हुई है. वह डी फार्मेसी के फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. पूरा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुप्ता निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा यामिनी की फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह पेंड्री सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी फर्स्ट ईयर की थी. घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल खुदकुशी की वजह पता नहीं चल सकी है. है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



