रायपुर में कथावाचक के साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी, पहुंच गया पति, लोगों ने किया जमकर हंगामा, जमकर कर दी धुनाई

In Raipur, the wife was found in an objectionable position with a storyteller; the husband arrived, and people created a ruckus and thrashed him.

रायपुर में कथावाचक के साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी, पहुंच गया पति, लोगों ने किया जमकर हंगामा, जमकर कर दी धुनाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला और एक कथा वाचक को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी अनिल गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी रीना गुप्ता का मध्यप्रदेश के रीवा निवासी कथा वाचक भास्कराचार्य के साथ अवैध संबंध चल रहा था. जब अनिल गुप्ता को इस बात की भनक लगी. तो उन्होंने मौका ताड़ा और एक दिन दोनों को कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. गुस्साए पति और वहां मौजूद लोगों ने भास्कराचार्य की जमकर धुनाई कर दी. यहां तक कि उसकी चोटी भी काट दी गई.
बताया जा रहा है कि महिला का एक 18 साल का बेटा भी है. घटना के बाद पति अनिल गुप्ता ने पुलिस को आवेदन देकर कहा कि वे अपनी मर्जी से पत्नी रीना गुप्ता को कथावाचक भास्कराचार्य के साथ रहने की अनुमति दे रहे हैं. यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t