युवक की संदिग्ध मौत, खेत में खून से लथपथ मिली अर्धनग्न लाश, इलाके में मचा हड़कंप. सर पर हमला कर हत्या की आशंका, संदेही से पूछताछ जारी
A young man's suspicious death, a half-naked body found in a field covered in blood, has caused panic in the area. A head-on attack is suspected, and the suspect is being interrogated.
बिलासपुर/संकरी : बिलासपुर जिले में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी तादाद में लोग मौके पर जमा हो गए. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सतीश कौशिक पिता भीष्म कौशिक उम्र 26 साल निवासी ग्राम संबलपुरी पेशे से पेंटिंग का काम करता था और रोजाना काम के लिए बिलासपुर आता-जाता था.बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वह काम पर जाने के बजाय दोस्तों के साथ शराब पीकर घूम रहा था. शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तक वह अपने एक दोस्त के साथ देखा गया था. जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला.
कुछ समय बाद गांव के पास बायपास रोड किनारे एक खेत में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी मिली. घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
चश्मदीदों के मुताबिक सतीश की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है और उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैंअर्धनग्न आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और सर्च डॉग को भी मौके पर बुलाया गया. वहीं मृतक के साथ शराब पीकर घूमने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है.
पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध मालुम हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है. पुलिस के लिए भी यह जांच का विषय है कि आखिर युवक को नंगा कर क्यों मारा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



