तेज रफ्तार वैगनआर में ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेरेटर, बेकाबू कार ने स्कूटी सवार को मारी पीछे से टक्कर, पत्रकार की मौत
Accelerator pressed instead of brake in high speed WagonR, uncontrolled car hit scooter rider from behind, journalist dies
बिलासपुर : शहर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की असमय मौत हो गई. न्यू स्मार्ट रोड, वेयर हाउस के पास हुआ, जब पत्रकार शुक्ला अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक न्यू स्मार्ट रोड, वेयर हाउस के पास पत्रकार उपेंद्र शुक्ला अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे. पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार नम्बर CG 04 MT 4004 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट पद पर पदस्थ डॉ. के एल उरांव वैगनआर कार चला रहे थे. डॉ. उरांव ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेरेटर दबा दिया। जिससे वे वाहन से नियंत्रण खो बैठे और सामने से आ रहे स्कूटी सवार उपेंद्र शुक्ला को सीधी टक्कर मार दी.
हादसे के फौरन बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी. सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से घायल पत्रकार को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस हादसे के बारे में आरोपी चालक डॉ. के एल उरांव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साथ ही हादसे में इस्तेमाल वैगनआर कार को जप्त कर लिया गया है. पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की असामयिक मौत से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टर की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है. और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



