दो बाइक सवार युवक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार, पुलिस ने खरीददार समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Two bike riders snatched gold chain from woman's neck and fled, police arrested three accused including the buyer
बिलासपुर : राजकिशोर नगर निवासी उमा देवी गुप्ता के गले से दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने 13 ग्राम सोने की चेन स्नेचिंग कर फरार हो गए. मामले में थाना पहुंचकर उमा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराया.
प्रार्थी राजकिशोर नगर निवासी उमा देवी गुप्ता ने बताया कि दोनों चैन की कीमत करीब 66000 से ज्यादा है. रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल अभियान चलाया। साथी सीसीटीवी को भी खंगाला। छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सीसीटीवी में दिखने वाले संदिग्ध चिल्हाटी में नजर आए हैं. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा.
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना नाम गुलशन कुमार,पप्पू यादव ,मंजित कुमार नट बताया. पूछताछ में तीनों ने झपटमारी का जुर्म कबूल किया. आरोपियों ने बताया कि झटपमारी के बाद सोने के चैन को पत्थलगांव निवासी सुनार तुलसीराम को बेच दिया है. पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों चैन समेत मोटर बाइक को बरामद किया. आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के हवाले किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



