पैसा डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का लगा आरोप, हीरा भागवानी फरार, घर पर ताला, दर-दर भटक रहे पीड़ित
Accused of cheating crores of rupees by promising to double the money, Heera Bhagwani absconding, house locked, victims wandering from door to door
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. कस्तूरबा नगर और सिंधी कॉलोनी निवासी हीरा भागवानी पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को पैसा दोगुना करने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये हड़प लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने वेस्टीज कंपनी का नाम लेकर कई मीटिंग और कार्यक्रम आयोजित किया. शुरुआत में कुछ लोगों को छोटी रकम लौटाकर उनका भरोसा जीत लिया और फिर बड़ी रकम वसूल ली.
पीड़ितों ने बताया कि हीरा भागवानी का दावा था कि निवेश की गई रकम 50 दिन में डबल होकर लौटेगी. इस झांसे में आकर कई लोगों ने लगातार ऑनलाइन भुगतान किया. रकम सीधे हीरा भागवानी के मोबाइल नंबर और उसकी पत्नी नायरा भागवानी के UPI ID – nayrabhagwani1993\@okhdfcbank पर ट्रांसफर की गई.
तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी किसी को निवेश की रकम वापस नहीं की गई. कई बार संपर्क करने के बाद आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गए. और उसके घर पर ताला लटका मिला है.
ठगी का शिकार बने लोगों ने सामूहिक रुप से सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच कर रही है. पीड़ितों का यह भी आरोप है कि दोनों किसी बड़े ठगी गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं. जो शहर और प्रदेश में लोगों को निशाना बना रहा है.
पीड़ितों ने पुलिस को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट और अन्य सबूत भी उपलब्ध कराए हैं. उनका कहना है कि आरोपी दंपति के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर त्वरित गिरफ्तारी की जाए और पीड़ितों की रकम वापस दिलाई जाए. अब देखना होगा कि कब इस गहराते ठगी कांड का सच सामने आता है और पीड़ितों को इंसाफ मिलता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



