पारिवारिक विवाद के बीच सौतेले बेटे ने मां पर किया चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी दीपेन्द्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Amidst a family dispute, the step son attacked his mother with a knife, the police arrested the accused Dipendra and sent him to jail
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सौतेली मां पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर 2025 को की मदनपुर निवासी श्यामता बाई माथुर ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शाम करीब 6 बजे वह अपने घर के आंगन में नल से पानी भर रही थी तभी उनका सौतेला बेटा दीपेन्द्र माथुर उम्र 32 साल निवासी मदनपुर वहां पहुंचा. आरोपी ने गुस्से में आकर महिला से कहा कि “पानी क्यों भर रही हो, घर से भागो.” इतना ही नहीं, उसने गाली-गलौच भी शुरु कर दी.
जब श्यामता बाई ने उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपी और ज्यादा आक्रामक हो गया और घर में रखा सब्जी काटने का चाकू उठाकर अपनी सौतेली मां की पीठ पर वार कर दिया. अचानक हुए इस हमले में महिला घायल हो गई. और उसने शोर मचाया. घटना के समय प्रार्थी का पति उत्तरा माथुर मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और घटना की खबर पुलिस को दी.
रतनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में फौरन पुलिस टीम गठित की गई और छानबीन शुरु की गई. थोड़े ही समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दिपेन्द्र माथुर के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया और उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



