दहेज के लिए प्रताड़ित कर पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला, परेशान महिला ने थाने में खुद को किया आग के हवाले, आरोपी पति फरार, तलाश जारी

After being harassed for dowry and assaulting his wife's private parts, the distressed woman set herself on fire at the police station. The accused husband is absconding and a search is underway.

दहेज के लिए प्रताड़ित कर पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला, परेशान महिला ने थाने में खुद को किया आग के हवाले, आरोपी पति फरार, तलाश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में पति के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी. महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है. मृतिका के बहन के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
जिसमें जिक्र है कि वह पत्नी को अपने मायके से पैसे लाने के लिए तंग करता था. वह उसे भिखारी घर से खाली हाथ आईं है. कहकर ताने भी मरता था. पति ने दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया था. 
इससे तंग आकर महिला ने 10 सितंबर को थाने में खुद को आग के हवाले कर लिया था. घटना के बाद दिन बात यानी 14 सितंबर को उसकी DKS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला का छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था. जिससे शरीर में इन्फेक्शन हो गया और महिला ने दम तोड़ दिया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दहेज के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती की रहने वाली वर्षा गोस्वामी ने शिवम गोस्वामी से 5 साल पहले लव मैरिज की थी. दोनों के 2 बच्चे भी हैं. शादी के बाद से ही पति-पत्नी में लड़ाई होती थी.
दरअसल 10 सितंबर को पति ने विवाद के बाद वह काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी. दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच महिला बाहर बैठी थी. तभी उसने अचानक खुद को आग के हवाले कर दिया और थाने में घुस गई.
इस दौरान थाने में मौजूद स्टाफ ने महिला को चीखते-चिल्लाते देखा तो उसकी तरफ दौड़े. स्टाफ ने पानी डालकर आग बुझाई. महिला के शरीर पर कुछ कपड़े आग में जल गए. वहीं, शरीर के कुछ हिस्से आग में झुलस गए.
इसके बाद महिला को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया. जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए महिला के परिजनों को सौंप दिया.
अस्पताल में महिला की बहन ने बताया था कि साल 2020 में उसने रायपुर के ही शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी. लव मैरिज के बाद बहन को बहुत परेशानी हो रही थी. शिवम बाहर जुआ खेलता है. सट्टा खेलता है. घर आकर बहन से मारपीट करता था.
उसने बताया कि शिवम कहता था कि तेरी बहन को चाकू मार दूंगा. भाई को चाकू मार दूंगा. घर में आग लगा दूंगा. आधी-आधी रात को बहन को घर से बाहर निकाल देता था. कहता था कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते.
पीड़िता की बहन ने बताया था कि साल 2020 में उसने बहन का सिर भी फोड़ दिया था. दिवाली के पहले पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी किए थे. कोई कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि इस घटना के बाद पुरानी बस्ती थाने में आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन आरोपी पति अब तक फरार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t