रमजान के पाक महीने के बाद ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन शांति के लिए मांगी गई दुआ, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फीतर का पर्व

After the holy month of Ramzan, prayers were offered for peace in the country by offering Eid prayers, Eid-ul-Fitr was celebrated with great joy

रमजान के पाक महीने के बाद ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन शांति के लिए मांगी गई दुआ, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फीतर का पर्व

रायपुर : रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद पूरे शहर में कुल 56 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई. जिनमें प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की तादाद में नमाजी पहुंचे। मौदहापारा की मस्जिद समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोग इकठ्ठा हुए और अल्लाह की इबादत करते हुए विशेष नमाज अदा की. इस खास मौके पर नाइजीरिया और सूडान से आए विदेशी मेहमानों ने भी रायपुर में ईद मनाई. वे यहां पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में आए हुए हैं और इस बार रायपुर वासियों के साथ ईद की खुशियां साझा की. नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया.
सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली, लोग नए कपड़े पहनकर, सिर पर टोपी लगाकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर जाते नजर आए. घर-घर में महका पारंपरिक व्यंजनों शीरखुर्मा, सिवइयां और अन्य पारंपरिक पकवानों की खुशबू से माहौल महक उठा. बाजारों में मिठाइयों, सिवइयों, कपड़ों और तोहफों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली. वही शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. हर नमाज स्थल पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

गरियाबंद : रमजान के पाक महीने के बाद चांद के दीदार के साथ ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. गरियाबंद में भी ईद-उल-फितर की खुशियां देखी गई. सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह की तरफ रवाना हुए. डाक बंगला स्थित ईदगाह में मौलाना रज्जब अली साहब ने ईद की नमाज अदा करवाई. इस मौके पर बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. रिवाज के मुताबुक बच्चों को ईदी भी दी गई. जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
ईदगाह में जिले के कई गांवों और कस्बों से आए मुस्लिम भाइयों ने भी नमाज अदा की. इसके बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गईं और अमन-चैन की दुआ मांगी गई. मीठी ईद पर कुछ मीठा खाने की परंपरा के चलते बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली. बीते दो दिनों से मिठाइयों, नए कपड़ों और मेहंदी की दुकानों पर काफी चहल-पहल रही.
“ईद का त्योहार सिर्फ मुस्लिम समाज का नहीं, बल्कि यह पूरे समाज के लिए खुशियों और भाईचारे का संदेश लेकर आता है. यह दिन हमें एक-दूसरे के साथ मोहब्बत, सद्भावना और शांति बनाए रखने की सीख देता है. रमजान के पूरे महीने संयम और इबादत के बाद आने वाली यह ईद अल्लाह की रहमत और नेमत का दिन है. मैं गरियाबंद के सभी लोगों की खुशहाली और समृद्धि की दुआ करता हूं.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

गरियाबंद स्थित ईदगाह मे नमाज शुरु हुई. नमाज के सफ मे नमाज पढ़ने खड़े शिक्षक अय्यूब खान चक्कर खा कर गिर पड़े. आनन-फानन मे उक्त शिक्षक को परिजन अस्पताल तक इलाज के लियॆ ले गये. जहां उनका इन्तेकाल हो गया. 
मरहूम अशरफ खान के छोटे बेटे और अब्दुल लतीफ भाई के छोटे भाई और मोहम्मद अरबाज खान, गुलाम खान के अब्बू जनाब मोहम्मद अय्यूब गुरुजी का इंतेकाल हो गया. आज 1 अप्रेल 2025 को बाद नमाज जौहर गरियाबंद कब्रिस्तान में सुपुर्द खाक किया जाएगा. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में सोमवार को ईद उल फितर का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. सुबह 8 बजे रजा मस्जिद से जुलुस निकाला गया. यह जुलुस ईदगाह पहुंचा। जहां मौलाना सिब्तैन रजा खान साहब द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई. और सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया और प्रदेश और देश मे अमन शांति खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई
मुस्लिम भाईओ ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबाकरबाद दी और मुस्लिम समाज के लोगो ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमो के कब्रो मे फुल, ईत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी.
इस मौके पर प्रमुख रुप से मुस्लिम समाज मैनपुर के सदर मोहम्मद हनीफ मेमन, हाजी मोहम्मद रफीक मेमन, हाजी गुलाम मेमन, हाजी अब्दुल सत्तार मेमन, हाजी मोहम्मद शब्बीर मेमन, हाजी गफ्फु मेमन, हाफीज तौकीर रजा, वली मोहम्मद धन्नाड़ी, शेख हसन खान, मोहम्मद जुनैद रजा, अहमद बेग, गुलाम रसुल बेग, मोहम्मद इकबाल मेमन, मोहम्मद जमाल खान, बबला भाई, अब्दुल अजीज अंसारी, मोहम्मद जाहिद रजा, मोहम्मद अहसन मेमन, शेख फखरुद्दीन, मोहम्मद अनीश सोलंकी, मोहम्मद ईकराम, मोहम्मद रमजान खान, मोहम्मद हनीफ भाई, मोहम्मद जब्बीर भाई, मोहम्मद युसूफ मेमन, गुलाम मेमन, मोहम्मद अफजल मेमन, मोहम्मद शाहिद मेमन, मोहम्मद सिकंदर मेमन, मोहम्मद आरिफ मेमन, मोहम्मद जावेद मेमन, मोहम्मद आसिफ मेमन, अफरोज खान, शेख खलील खान, शेख ईमामुद्दीन, मोहम्मद अलताफ खान, अमीन खान, आलीम अंसारी, अब्दुल रसीद खान, आकीस खान, मोहम्मद शरीफ रजा, मोहम्मद अतहर मेमन, मोहम्मद सरफराज मेमन, मोहम्मद सिंकदर मेमन, मोहम्मद जैद, मोहम्मद उबैद, हंजला, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद सद्दाम भट्टी, मोहम्मद फकिरा भ्टटी, मोहम्मद नजीब बेग, मोहम्मद उजैब, पीर मोहम्मद खान, गोलू मेमन, मोहम्मद एजाज मेमन, रियाज मेमन, मोहम्मद आकीश खान, मोहम्मद आरीफ खान, फकीरा भाई, मोहम्मद युसुफ मेमन, मोहम्मद नजीब बेग, मोहम्मद अमजत खान, मोहम्मद शहरुख खान, मोहम्मद रिजवान बेग, मोहम्मद हैदर मेमन, अब्दुल अजीज अंसारी, मोहम्मद साजिद बेग, मोहम्मद हबीब मेमन, मोहम्मद अजहर मेमन, मोहम्मद अमान मेमन, अब्दुल कादिर मेमन, मोहम्मद शरीफ सोलंकी, अब्दुल जब्बर खान, मोहम्मद आमीन , शेख मोहम्मद फैजान, गोलू मेमन, मोहम्मद रिजवान भाई, मोहम्मद जाकीर रजा, अब्दुल रज्जाक मेमन, मोहम्मद  ईरफान मेमन, मोहम्मद अफजल खान, मोहम्मद अफजल मेमन, राज मोहम्मद खान, मोहम्मद मुस्लिम, रहमत खान, मोहम्मद असरफ खान, चारली खान, मोनु खान, अब्दुल हफीज खान, पीरु खान, मोहम्मद अकबर सहित सैकड़ो की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सरायपाली : ईद उल फितर का पावन त्योहार सराईपाली में पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर अपने घरों से निकलने लगे. और ईदगाह की ओर रवाना हुए. चारों तरफ एक उत्सव जैसा माहौल था. सुबह 9 बजे हजारों की तादाद में लोगों ने ईदगाह में इकठ्ठा होकर ईद की नमाज़ अदा की.
नमाज से पहले जामा मस्जिद सराईपाली के पेश इमाम मौलाना अब्दुल सत्तार अशरफी ने तकरीर पेश की. जिसमें उन्होंने रमज़ान के पाक महीने की बरकतों, ईद उल फितर की अहमियत और इस्लाम में इंसानियत, भाईचारे और सौहार्द की शिक्षा पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि जरुरतमंदों की मदद करने, गरीबों और बेसहारा लोगों तक खुशी पहुंचाने का भी त्योहार है.
इसके बाद मौलाना अब्दुल सत्तार अशरफी की अगुवाई में ईद की नमाज अदा की गई. नमाज़ के बाद उन्होंने मुल्क में अमन-शांति, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज़ खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. पूरा माहौल खुशी और सौहार्द से भर उठा. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी के चेहरे पर ईद की रौनक झलक रही थी. बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने नए कपड़े पहनकर ईद की खुशियों का आनंद लिया और अपने परिवार के साथ खुशियां बांटी.
ईदगाह में नमाजियों की सहूलियत के लिए मुस्लिम जमात सराईपाली के अध्यक्ष हाजी शाहिद खान और उनकी टीम द्वारा खास इन्तेजाम किया गया.  गर्मी को ध्यान में रखते हुए ईदगाह में टेंट और कूलर लगाए गए. साथ ही, सभी के लिए ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी. ताकि किसी को कोई परेशानी न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पेण्ड्रा : पेण्ड्रा जिले के पेण्ड्रा में ईद का त्यौहार बड़े ही ख़ुशनुमा माहौल में मनाया गया. पवित्र रमज़ान माह के 30 रोज़े पूरे होने के बाद,ईदगाह में सुबह से नमाजियों का आना शुरु हो गया था. जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद नसीम ने ईद के बारे में तकरीर की और उसके बाद आलिम अबुजर साहब ने ईद की नमाज अदा कराई. ईद की नमाज के बाद सभी ने हाथ उठाकर आपसी भाईचारे, सौहाद्र, देश में अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई.
वहीं नमाज व दुआ अदायगी के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. पेण्ड्रा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश जालान के द्वारा ईद के मौके पर ईदगाह पहुँचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों का मुँह मीठा कराया गया. और सभी को गले कगकर ईद की बधाई दी. नगर में जो गंगा जमुनी तहजीब पेश की जा रही है, वो प्रदेश ही नही पूरे देश के लिए मिसाल है.
इस मौके पर राकेश जालान ने कहा ईद का त्यौहार हम सबको आपसी भाईचारे का संदेश देता है. हम सबने इस त्यौहार को साथ मिलकर मनाया. रीयूनियन ग्रुप, सरस्वती शिशु मंदिर पेण्ड्रा के करीब 40 साल पुराने छात्रों का सेवा कार्य से जुड़ा समूह है. इस ग्रुप के द्वारा भी ईदगाह पर स्टॉल लगाकर मुस्लिम भाइयों को ठंडा जूस पिलाया गया और ईद की बधाई दी गई.
वहीं ईद के मौके पर प्रमुख रूप से इमाम हाफिज मोहम्मद नसीम, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, प्रशांत श्रीवास, अखिलेश नामदेव, दुर्गा पसारी, मदन सोनी, शारदा चरण पसारी, आकाश, सादिक़ खान, रईस खान, मो.यूसुफ सिद्दीकी, आमिर अली, जावेद खान, शाहबाज खान, आशिम मंसूरी, सुहैल खान, अरशद अली, जैद मंसूरी सहित बड़ी तादाद में बुजुर्ग बच्चे और आमजन शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

रायगढ़ : ईद का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. रविवार की शाम को चांद का दीदार होने के बाद मस्जिदों में ईद का ऐलान किया गया. इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी.
जामा मस्जिद के सदर आवेश खान ने बताया कि शहर के लालटंकी स्थित छोटी मस्जिद में सुबह साढ़े 7 बजे ईद की नमाज हुई. इसके बाद 8 बजे घड़ी चौक स्थित कदमी ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई और 9 बजे चांदमारी स्थित शाही मस्जिद, सवा 9 बजे मधुबन और साढ़े 9 बजे जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई.
2 मार्च को रमजान की शुरुआत हुई और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपना पहला रोजा रखा. इसके बाद से लगातार रोजा रखकर समाज के लोग खुदा की इबादत कर रहे थे. वहीं मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी अदा की गई. पूरे माह भर रोजा रखने का इनाम ईद के रूप में मिलता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बालोद : रमजान के रोज़े के बाद खुशी का इजहार करने ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के द्वारा खुशनुमा माहौल मे मनाया गया.
ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश ईमाम मोहम्मद शकील चिस्ती ने कहा कि यह गरीब, यतीम सारे लोगों की ईद होती है. आज अल्लाह की बारगाह में मांगने का दिन है. आज शुकराना अदा करने और खुशी मनाने का दिन है. कोई गरीब इंसान है. उसकी मदद करने का दिन है. कोई गरीब हो और उसके तन में कपड़ा ना हो तो अमीरों को चाहिए कि उसकी खुशी के लिए कपड़े का इंतजाम करें.
हाफ़िज़ शकील चिस्ती ने कहा कि रमज़ान का रोज़ा ईद का तोहफा है. उसके रोज़े बारगाहे इलाही में मकबूल होते हैं. उसके लिए ईद है| इस ईद के दिन सब एक जगह इकट्ठा होकर आपस में दिलों मे बसें नफरतों, हसद को ख़त्म कर भाई -भाई का रिश्ता बनाकर एक दूसरे से गले मिले.
हमारे पैगम्बर साहब ने अमनों शांति का पैगाम दिया है. गरीबों का हमेशा ही ख्याल रखा है. ईद की नमाज़ अदा करने से पहले आप गरीबों की मदद करिए। उनकी तकलीफो को दूर करिए. ताकि वह भी ख़ुशी से त्यौहार मना सकें. ईद की नमाज के बाद उन्होंने प्रदेश व हिंदुस्तान की तरक्की, अमन,भाईचारा, शांति के लिए दुआएं की.
ईद उल फितर पर छोटे बड़े बुजुर्ग सभी नए वस्त्र पहन कर ईदगाह पहुंचे नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी. नमाज अदा करने के बाद कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूम के लिए परवर दिगार से मग़ फेरत के लिए दुआएं की. यह त्योहार मीठी ईद के नाम से भी जानी जाती है.
मुस्लिम समाज से मजीद शेख, हुसैन बाबा, आदिल अमान, अतहर बख्श, गुलाम मोईनुद्दीन, बबलू भाई, अल्ताफ तिगाला, इस्माइल खान, मो जुनैद कुरैशी, अमजद खान, जावेद तिगाला, अहमद खान दादा भाई, शेख गुलाम, रहीम मोहम्मद, अख्तर रजा, शेख इमामुद्दीन, शेख नावेद, असफाक तिगाला, अल्ताफ तिगाला, इमरान खान, अतहर बक्श, समीर खान, ताहिर ताज़ इन सभी को ईद की नमाज के बाद इंतजामियाँ कमेटी बालोद की तरफ से रमज़ान उल मुबारक के मौके पर समाज में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम मे योगदान देने व समाजिक कार्यों के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए मेमेंटो देकर अध्यक्ष शाहिद अहमद खान, उपाध्यक्ष सईद तिगाला ने हौसला अफ़ज़ाई करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी.
इस त्यौहार में मुस्लिम समुदाय के द्वारा अपनी कमाई का ढाई प्रतिशत हिस्सा गरीबों के लिए देना जरुरी है. जिसे ज़कात कहते हैं, इसका मकसद यह है कि गरीब मुस्लिम सभी इस पैसे से अपने बच्चे परिवार के साथ ईद मना सके.
मुस्लिमों द्वारा ईद की नमाज अदा करने के बाद इंतजामियाँ कमेटी के अध्यक्ष शाहिद खान उपाध्यक्ष शकील तिगाला व कमेटी के पदाधिकारीयों व मुस्लिम समुदाय के लोंगो से नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी उनके पति संतोष चौधरी पार्षद प्रीतम यादव, बंटी शर्मा व जनप्रतिनिधियों ने ईदगाह स्थित कब्रिस्तान आकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाक़ात कर उन्हें ईद की बधाई व शुभकामनाएं दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

दुर्ग : रमजान ईद के मौके पर आज गंजपारा ईदगाह में दुर्ग शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की गई. जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सलीम ने ईद की नमाज पढ़ाई और देश की तरक्की अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई. इस अवसर पर समाज के लोग एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. वहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, पप्पू श्रीवास्तव ,ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.
भिलाई के से 6,फरीद नगर, ईदगाह, कोहका,केम्प 1, रिसाली सहित सभी मस्जिदों में बहुत बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद नमाज पढ़ी. ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां दी.
बच्चे इस मौके पर काफी खुश नजर आए. बड़े, बुजुर्ग सभी अल्लाह ताला का शुक्रिया करते दिखाई दिए. बाजारों में भी छोटे-छोटे बच्चे ईद के मौके पर एक दूसरे को गले लगाते दिखे.ईद के मौके पर बड़े-बुजुर्गों ने बच्चों को ईद मुबारकबाद दी और उन्हें गले लगाकर उनसे स्नेह जताया. छत्तीसगढ़ में छोटे-छोटे बच्चे बहुत ही खूबसूरत लिबास में नजर आ रहे थे और एक दूसरे को गले मिलकर ईद मुबारक कह रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भिलाई : भिलाई के से 6,फरीद नगर,ईदगाह, कोहका,केम्प 1,रिसाली सहित सभी मस्जिदों में बहुत बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद नमाज पढ़ी. ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां दी. बच्चे इस मौके पर काफी खुश नजर आए. बड़े, बुजुर्ग सभी अल्लाहतआला का शुक्रिया करते दिखाई दिए. बाजारों में भी छोटे-छोटे बच्चे ईद के मौके पर एक दूसरे को गले लगाते दिखे. ईद के मौके पर बड़े-बुजुर्गों ने बच्चों को ईद मुबारकबाद दी और उन्हें गले लगाकर उनसे स्नेह जताया.छत्तीसगढ़ में छोटे-छोटे बच्चे बहुत ही खूबसूरत लिबास में नजर आ रहे थे.और एक दूसरे को गले मिलकर ईद मुबारक कह रहे थे.
ईद-उल-फितर, रमजान के अंत में महीने भर के उपवास को तोड़ने के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है. इसलिए इस दिन खानपान भी खास होता है. ईद के त्यौहार के समय ‘सेवइयां’ (सेंवई) त्योहार का पर्याय बन गई हैं. इस मौके पर कई घरों में सेवईयां बड़े खास तरीके से बनाई जाती है.वहीं कई जगहों पर बिरयानी बनाकर दावत देने का भी रिवाज है. देश समेत छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं ने दी ईद की मुबारकबाद दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI