छत्तीसगढ़ में 86 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, 25 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में चल रहा इलाज, आरोपी की तलाश जारी
An 86-year-old woman was brutally raped by a 25-year-old man in Chhattisgarh. She is undergoing treatment in critical condition and the search for the accused continues.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 86 साल की महिला के साथ 25 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. दुष्कर्म का शिकार हुई बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिले की कुरूद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक दिल दहला देने वाला यह मामला कुरुद थाना इलाके का है. जहां 18 फरवरी 2026 को 25 साल के एक युवक ने 86 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अपने दो छोटे नातियों के साथ थी. आरोपी ने बच्चों को चॉकलेट देकर बहलाने की कोशिश की. इस दौरान वे वहां से भाग गए. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया.
परिजनों के मुताबिक घटना के समय बुजुर्ग महिला के बेटा और बहू मजदूरी करने के लिए थे. घर आने पर उन्हें घटना की जानकारी लगी. इसके बाद उन्होंने महिला को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
घटना को लेकर पीड़ित परिवार की तरफ़ से कुरुद थाने में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



