अज्ञात वाहन ने रायपुर जा रहे बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

An unknown vehicle hit a bike riding couple going to Raipur, husband and wife died, after the accident the driver fled with the vehicle, police engaged in search

अज्ञात वाहन ने रायपुर जा रहे बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में पनगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. हादसे में बाइक सवार पुरुष और महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अमेरा डोटोपार का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम अशोक साहू उम्र 40 साल और उनकी पत्नी पुष्पा देवी साहू उम्र 35 साल है. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मृतक दंपती जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण के निवासी थे. वह रायपुर से सलखन जा रहे थे. पनगांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मृतकों के शव को बलौदाबाजार जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI