राजधानी में फिर चाकूबाजी, जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे युवक की कार रोककर जानलेवा हमला, बदमाश राजा फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Another stabbing incident in the capital, a youth returning home after celebrating his birthday was attacked after his car was stopped, the miscreant Raja absconded, police on the lookout
रायपुर : राजधानी रायपुर में देर रात चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है. निगरानी बदमाश राजा बैजड ने चाकूबाजी की है. पुलिस की टीम आरोपी राजा बैजड की तलाशी में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश राजा बैजड ने पुरानी रंजिश को लेकर मोहम्मद सादिक उर्फ़ मोना तिगाला पर चाकू से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि मोना तेली बाबू GST का जन्मदिन मानकर घर जा रहा था. इसी दौरान राजा बैजड ने उसकी कार रुकवाई और उसपर चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजा बैजड फरार हो गया है.
बता दें कि राजा बैजड निगरानी बदमाश है और काफी दिनों से जेल में बंद था. राजा हाल ही में जेल से छूटा था और पुरानी रंजिश को लेकर मोहम्मद सादिक उर्फ़ मोना तिगाला को चाकू मार दिया. इस वारदात में मोना तेली गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं पुलिस की टीम आरोपी राजा बैजड की तलाशी में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



