तांत्रिक केके श्रीवास्तव को भगाने में मदद करने का आरोपी आशीष शिंदे गिरफ्तार, टिकट दिलाने के नाम पर कई लोगों से ऐंठे पैसे

Ashish Shinde, accused of helping Tantrik KK Srivastava to escape, arrested; extorted money from many people in the name of getting tickets

तांत्रिक केके श्रीवास्तव को भगाने में मदद करने का आरोपी आशीष शिंदे गिरफ्तार, टिकट दिलाने के नाम पर कई लोगों से ऐंठे पैसे

रायपुर : राजधानी की तेलीबांधा पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी तांत्रिक केके श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद की गई है. बताया जा रहा है कि शिंदे ने केके को फरार कराने में मदद की थी. इसके अलावा आरोपी तांत्रिक केके श्रीवास्तव को अपनी गाड़ी में लगातार घुमा रहा था. कुछ लोगों से टिकट दिलाने के नाम पर इसके द्वारा पैसे भी लिए गए थे.
तांत्रिक केके श्रीवास्तव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उस पर कई करोड़ की ठगी और तांत्रिक गतिविधियों की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं. पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान केके श्रीवास्तव से 300 करोड़ रुपये के लेनदेन और प्रॉपर्टी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं.
तांत्रिक केके श्रीवास्तव की पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म होने पर मंगलवार को उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया. उसे कुल 12 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. इसके ठीक एक दिन पहले आशीष शिंदे की गिरफ्तारी की गई.
बताया जा रहा है कि तांत्रिक  केके ने रिमांड में पूछताछ के दौरान यह कबूल किया कि उसने म्यूल बैंक खातों के जरिए देशभर से करोड़ों रुपये लोगों को चुना लगाया. उसने यह भी बताया कि वह नकदी में कई बड़े नेताओं को पैसा पहुंचाता था. हालांकि पुलिस को इस मामले में अब तक कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिले है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने कई बार उन्हें गुमराह भी करने की कोशिश की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB