दिनदहाड़े व्यापारी के घर घुसकर लूट की कोशिश, सास-बहू के गले में चाकू अड़ाकर मांगे पैसे, आदतन अपराधी राजेश फौरन गिरफ्तार
Attempt to rob a businessman's house in broad daylight, demanded money by putting a knife on the neck of mother-in-law and daughter-in-law, habitual criminal Rajesh arrested immediately
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक बदमाश दिनदहाड़े घर में घुसकर सास-बहू से लूट की कोशिश की. वह महिलाओं के गले में चाकू रखकर पैसे की डिमांड करने लगा. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया. जिसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरपी नगर फेज टू की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नीरज भोजसिया उम्र 41 साल का निहारिका में कम्प्यूटर का दुकान है. दोपहर को पत्नी संगीता उम्र 37 साल और सास प्रेमलता उम्र 56 साल घर पर मौजूद थीं. तभी एक युवक मेन गेट खोलकर अंदर कमरे में घुसा। उसने मोबाइल पर बात कर रही प्रेमलता के गले में चाकू रखकर पैसे मांगने लगा. वह अपने बेटे को बीमार बताकर पैसे की डिमांड कर रहा था. डरी-सहमी सास को देख बहू बाहर आई और उसने विरोध शुरु कर दिया.
इसके बाद बदमाश ने उसके गले में भी चाकू अड़ा दिया. इस दौरान प्रेमलता का मोबाइल चालू था. परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को जानकारी दिया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर में घुसकर आरोपी को पीछे से पकड़ लिया. इस बीच बचाव के दौरान बहू की उंगली में चोट आई है.
पकड़े गए आरोपी की पहचान खरसिया के नाभांठा निवासी राजेश बंजारे के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



