नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मंदिर में शादी करने की कोशिश, मां ने दिया साथ, विवाह से पहले पहुंच गई पुलिस, युवक फरार या लापता?

Attempt to seduce a minor girl and marry her in a temple, mother supported, police arrived before the wedding, youth absconded or missing?

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मंदिर में शादी करने की कोशिश, मां ने दिया साथ, विवाह से पहले पहुंच गई पुलिस, युवक फरार या लापता?

कोरबा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरीपारा में एक नाबालिग लड़की के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने इलाके में रहने वाले युवक मनीष राठिया पर बहला-फुसलाकर ले जाने और सर्वमंगला मंदिर में शादी कराने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है.
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक मोबाइल फोन पर सर्वमंगला मंदिर में शादी कराने की जानकारी दी गई थी. खबर मिलते ही परिजन मंदिर पहुंचे. जहां युवक की मां जो सर्वमंगला मंदिर में निजी सिक्योरिटी गार्ड के रुप में कार्यरत बताई जा रही है. खाकी वर्दी में मौजूद थी और कथित रुप से धौंस जमाती रही.
आरोप है कि इसके बाद नाबालिग लड़की के परिजन जब युवक के घर के पास पहुंचे तो उनके साथ मारपीट भी की गई। मामला थाने पहुंचने पर परिजनों का कहना है कि युवक की मां को खाकी वर्दी में देखकर पुलिस भी क्षण भर के लिए चौंक गई.
सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी युवक के लापता होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई.
पीड़िता पक्ष ने युवक की मां और अन्य परिजनों पर मिलीभगत कर नाबालिग की शादी कराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. गौरतलब है कि दोनों परिवार पथरीपारा में ही आमने-सामने रहते हैं. जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है. इससे पहले भी युवक और किशोरी के प्रेम प्रसंग की खबर दोनों परिवार वालों को थी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB