चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा, सोने की बाली सस्ते में खरीदना पड़ा महंगा, चोर के साथ खरीददार को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
The theft was solved within 24 hours; a cheap gold earring proved costly; the police arrested the buyer along with the thief.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के पुलिस चौकी खरसिया ने तालाबपार हमालपारा क्षेत्र में हुई सोने की बाली चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया बिन्दू देवांगन उम्र 40 साल निवासी तालाबपार हमालपारा वार्ड नम्बर 5 खरसिया ने 1मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब दो साल पहले खरीदी गई 2 मासा सोने की एक जोड़ी बाली (कीमत करीब 20,000 रुपये) को आलमारी में रखी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा 22.02.2026 को चोरी कर लिया.
इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान खरसिया पुलिस ने संदेही महेश देवांगन उम्र 19 साल निवासी हमालपारा तालाबपार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसने चोरी करना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की बाली को सोनू प्रजापति उम्र 24 साल निवासी जवाहर कॉलोनी वार्ड नम्बर 3 खरसिया को 10,000 रुपये में बेच दिया था और मिली रकम खर्च कर दी.
सोनू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का सामान खरीदना पाया गया. जिस पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई. आरोपी से सोने की बाली बरामद कर ली गई है. दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, प्रधान रक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा और डमरूधर पटेल की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



