कुरुद में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, ​बहला-फुसलाकर ले गया सुनसान जगह,​ मचा हड़कंप, परिजनों की सूझबूझ से बची मासूम, हिरासत में आरोपी बालक

Attempted rape of a minor girl in Kurud; man lures her to a secluded location, causing panic; family's presence of mind saves child; accused boy in custody

कुरुद में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, ​बहला-फुसलाकर ले गया सुनसान जगह,​ मचा हड़कंप, परिजनों की सूझबूझ से बची मासूम, हिरासत में आरोपी बालक

धमतरी/कुरुद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक गांव में एक नाबालिग किशोर द्वारा अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है..पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर पीड़ित मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के की नीयत बिगड़ गई. आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसे बहलाया-फुसलाया और घर के पास ही सुनसान जगह पर ले गया.वहाँ आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
गनीमत रही कि समय रहते परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ गई. अनहोनी की आशंका होते ही परिजन मौके पर पहुंचे. जिसके बाद आरोपी की करतूत सामने आई. घटना से आक्रोशित परिजनों ने बिना देरी किए कुरुद थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.
परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की..पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. कुरुद पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. और आरोपी से पूछताछ जारी है. इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण इलाकों में चिंता बढ़ा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB