भाजयुमो नेता युवती के साथ 4 साल तक करता रहा दुष्कर्म, शादी की बात कही तो अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, FIR दर्ज

BJP Yuva Morcha leader raped a girl for 4 years, threatened to make her obscene video viral when she talked about marriage, FIR registered

भाजयुमो नेता युवती के साथ 4 साल तक करता रहा दुष्कर्म, शादी की बात कही तो अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, FIR दर्ज

दुर्ग : भिलाई के स्मृति नगर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एक युवती को शादी का झूठा वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया गया. इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और विरोध करने पर मारपीट की. यह घटना हमारे समाज के लिए शर्मिंदगी का सबब है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली 28 साल की युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में कथित भाजयुमो नेता मुकेश सोनकर निवासी डिपरापारा (पोटिया), दुर्ग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
युवती ने पुलिस को बताया कि मुकेश ने उसे शादी का लालच देकर 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाया. जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने न सिर्फ इंकार किया. बल्कि उससे मारपीट भी की. सबसे शर्मनाक बात यह है कि मुकेश ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया. जिससे वह मानसिक रुप से टूट गई. स्मृति नगर जैसे शांत इलाके में ऐसी घटना ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरु कर दी है. डिजिटल सबूतों की तलाश की जा रही है और कथित वीडियो को बरामद करने की कोशिश जारी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t