अवैध शराब बेचते हुए भाजपा नेता राजीव गिरी गिरफ्तार, सोशल मीडिया प्रभारी से 9 पाव देसी शराब बरामद, राजनैतिक गलियारों में मची हलचल
BJP leader Rajiv Giri arrested for selling illicit liquor, 9 pounds of country liquor recovered from social media in-charge, causing political uproar
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जिससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। वही बीजेपी से जुड़े होने के कारण पार्टी की भी फजीहत हो रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजाखुज्जी में पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब बिक्री की खबर मिली थी. खबर के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी. कार्रवाई के दौरान मौके से राजीव गिरी गोस्वामी उर्फ राजू गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 69 पाव देशी शराब बरामद की गई.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में शामिल था और स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायतें भी सामने आ रही थीं. लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही थी.
इसी दिन ग्राम साल्हे मार्ग पर हुई दूसरी कार्रवाई में नुतन कुमार सिन्हा को 35 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 104 पाव (18.720 बल्क लीटर) अवैध देशी शराब जब्त की. जिसकी कीमत करीब 8,320 रुपये बताई जा रही है. आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है. जिले में लगातार हो रही कार्रवाइयों से अवैध कारोबारियों और अपराधियों में डर का माहौल है.
वहीं मामले के सामने आने के बाद भाजपा संगठन में भी आंतरिक स्तर पर चर्चा का माहौल बन गया है. जबकि विपक्षी पूरे मामले में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा कर रहे है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



