BJP नेता ने गोली मारकर की खुदकुशी, बेडरुम में लाश के पास मिला 3 पेज का सुसाइड नोट, बताई वजह, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
BJP leader committed suicide by shooting 3 page suicide note found near the dead body in the bedroom reason given created panic police engaged in investigation
बैतूल : सारनी थाना के बगडोना में भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष रविन्द्र देशमुख की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई. उनकी लाश घर में पाई गई. लाश के पास से पिस्टल भी मिली है. इसके अलावा कमरे से 3 पेज का लंबा सुसाइड नोट मिला है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान को सील कर दिया. फॉरेंसिक लैब की टीम की प्रारंभिक जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. रविन्द्र की पत्नी किरण और मां मन्दिर गई हुई थी और 13 साल का बेटा तन्मय स्कूल के लिए निकल गया था. टिफिन भूल जाने की वजह से बेटा टिफिन लेने वापस आया तो रविन्द्र के बेडरुम में उसकी लाश लहुलूहान पड़ी थी. उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मकान को सील कर दिया. पिस्टल और 3 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है.
रवीन्द्र देशमुख उम्र 40 साल बगडोना में एक कंप्यूटर शॉप चलाते थे. वे सामाजिक और राजनीतिक तौर पर बहुत सक्रिय रहते थे. उनकी आर्थिक हालत भी बेहतर है. उनकी खुदकुशी की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया. पिछले दिनों भाजपा के सदस्यता अभियान में रविन्द्र ने एक हजार से ज्यादा नए सदस्य बनाए थे. जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया था. भोपाल में भी सम्मानित किया जाना था.
फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि मृतक के पास पिस्टल का लाइसेंस नहीं था तो उनके पास पिस्टल कहां से आई इसकी भी जांच की जा रही है. करीब एक महीने पहले रवि के दोस्त बीसी चलाने वाले अनिल ने भी खुदकुशी कर ली थी और इस केस को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है. अनिल ने अपने सुसाइड नोट में कई रसूखदार लोगों के नाम लिखे थे. हालांकि पुलिस अधिकारी अभी आधिकारिक रुप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं.
बिल्डिंग में उनके बड़े भाई का परिवार भी रहता है. बेटा अपना टिफिन भूल गया था. वह घर लौटा तो बेडरुम में रवि देशमुख लहूलुहान पड़े थे. बेटे ने फौरन ऊपरी मंजिल पर रहने वाले बड़े पापा को बुलाया. लेकिन तब तक रवि देशमुख की मौत हो चुकी थी. उनका एक छोटा भाई इंदौर में रहता है. रवि देशमुख के पिता भी फिलहाल इंदौर में ही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



