भाजपा युवा नेता ने तलवार से काटा केक, बद्री अग्रवाल का वीडियो जमकर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस, कांग्रेस कर रही कार्रवाई की मांग
BJP youth leader cuts cake with a sword, Badri Agarwal's video goes viral, police registers case, Congress demands action
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बद्री अग्रवाल अपने जन्मदिन के मौके पर तलवार से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है.
वायरल वीडियो में बद्री अग्रवाल अपने दोस्तों और समर्थकों के साथ जन्मदिन मना रहे हैं। केक काटने के लिए उन्होंने चाकू की बजाय एक बड़ी तलवार का इस्तेमाल किया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे खुशी-खुशी तलवार से केक काट रहे हैं. और उनके आसपास खड़े लोग तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं. यह वीडियो उनके जन्मदिन समारोह के दौरान बनाया गया था और अब यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक तरफ भाजपा कानून-व्यवस्था और अनुशासन की बात करती है. वहीं दूसरी तरफ उसके नेता इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें कर रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि ऐसे कृत्य समाज में गलत संदेश देते हैं और युवाओं को हिंसक प्रवृत्तियों की ओर धकेल सकते हैं.
यह पहली बार नहीं है जब बद्री अग्रवाल विवादों में घिरे हैं। उनके भाई का नाम भी पहले चाकूबाजी के एक मामले में सामने आ चुका है और वह जेल की हवा भी खा चुका है. इस घटना ने एक बार फिर से अग्रवाल परिवार के विवादों को उजागर कर दिया है और सवाल खड़े कर दिए हैं.
इस मामले पर फिलहाल भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यह देखना बाकी है कि पार्टी अपने युवा नेता के इस कृत्य पर क्या रुख अपनाती है. और क्या कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है.
इस वीडियो को लेकर कोरबा और छत्तीसगढ़ की राजनीति में गहमागहमी बढ़ गई है. और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह घटना न सिर्फ भाजपा के लिए एक शर्मिंदगी का कारण बनी है, बल्कि इसने समाज में हथियारों के बढ़ते प्रदर्शन और उसके परिणामों पर भी एक नई बहस छेड़ दी है.
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि गाड़ी के बोनट के ऊपर केक रखकर काटा जा रहा है. जहां वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान में लिया गया. वीडियो के आधार पर बद्री अग्रवाल के रूप में पहचान हुई है. बीएमएस की धारा के एमबी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



