नए साल से पहले JD फॉर्म हाउस में रायपुर पुलिस ने दबिश देकर प्राइवेट पार्टी कर रहे नशे में धुत 21 युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार

Before the New Year, Raipur police raided JD Farm House and arrested 21 drunk young men and women who were having a private party.

नए साल से पहले JD फॉर्म हाउस में रायपुर पुलिस ने दबिश देकर प्राइवेट पार्टी कर रहे नशे में धुत 21 युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी में नए साल से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, विधानसभा इलाके में स्थित JD फॉर्म हाउस में रायपुर पुलिस ने दबिश देकर प्राइवेट पार्टी कर रहे 21 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी नशे में धुत पाए गए. सभी युवक-युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा पिरदा स्थित जेडी फॉर्म हाउस में प्राइवेट पार्टी संचालित की जा रही थी. इस पार्टी में युवक-युवतियां मिलाकर कुल 21 लोग शामिल हुए थे. फ़ार्म हाउस पार्टी में अवैध नशे और अवैध बंदूक को रखने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की.
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि फॉर्म हाउस में रेड कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. आगामी नए साल को देखते हुए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t