मेडिकल बिल के जारी करने ली उगाही, लेनदेन का आडियो वायरल, डीईओ ने शिक्षा विभाग का क्लर्क अनुपम शुक्ला को किया सस्पेंड
Extortion for issuing medical bills, audio of the transaction goes viral, DEO suspends education department clerk Anupam Shukla.
बिलासपुर : मेडिकल बिल स्वीकृत करने के बजाय फाइल दबाकर बैठने वाले क्लर्क अनुपम शुक्ला को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया. इस मामले में पैसे के लेनदेन का आडियो वायरल हुआ था.
डीईओ ने निलंबन आदेश में लिखा है. अनुपम शुक्ला, पदनाम सहायक ग्रेड-02 कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा विकासखण्ड-बिल्हा, जिला बिलासपुर के बारे में शिकायत मिली थी. जिसका प्रतिवेदन प्राप्त हुआ. कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा, जिला बिलासपुर के द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के जरिये इस कार्यालय को अवगत कराया गया है कि अनुपम शुक्ला सहायक ग्रेड-02 के खिलाफ प्राप्त प्रतिवेदन के मुताबिक वायरल आडियो की बातचीत सुनने से आवाज अनुपम शुक्ला और शिल्पा की मालुम हो रही है. बातचीत में चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक के बारे में किसी को जानकारी नही देने संबंधी बात हो रही है जो दूषित मंशा को प्रदर्शित करता है. और दो साल तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक को भुगतान के लिए सक्षम अधिकारी के सामने निर्धारित समयावधि में पेश नहीं करना प्रथम दृष्टया स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है जो कि सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के खिलाफ है. का लेख किया गया है. इसलिए अनुपम शुक्ला पदनाम सहायक ग्रेड-02 कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा विकासखण्ड-बिल्हा, जिला बिलासपुर का उक्त कृत्य कर्मचारी आचरण के प्रतिकूल एवं छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 विपरीत होने के कारण अनुपम शुक्ला, पदनाम सहायक ग्रेड-02 कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा विकासखण्ड-बिल्हा, जिला बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



