छत्तीसगढ़ में बस दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी, यात्रियों में चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, 3 लोगों की हालत नाजुक, किया रेफर, ड्राइवर फरार

Bus crashes in Chhattisgarh, causing panic and screams among passengers, 15 injured, 3 critical, referred; driver absconding

छत्तीसगढ़ में बस दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी, यात्रियों में चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, 3 लोगों की हालत नाजुक, किया रेफर, ड्राइवर फरार

जांजगीर-चांपा : जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. कोरबा के जमनीपाल से यात्रियों को लेकर रायगढ़ के सरिया जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. बस में सवार 15 लोग घायल हो गए. वहीं 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 7:50 बजे यात्री बस नम्बर CG10 G 1035 कोरबा जिला के जमनीपाली से रायगढ़ जिला के सरिया जा रही थीं. इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के करनाेद के पास बस पलट गई. बस में करीब 60 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि 15 लोगों को चोटें आई है, घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.  जिनमें से 3 की हालत नाजुक है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है.
इस हादसे की खबर के बाद बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद सड़क पर लगे जाम की हालत को क्लियर कराया गया. वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है. पुलिस अब चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. ताकि सभी को समय पर सही मदद मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t