सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल ने मारी बाजी, शाबाश मोक्षा, पिछले साल की तुलना में 0.41% की वृद्धि
CBSE 12th result released, Pragati Agarwal from Chhattisgarh wins, well done Moksha, 0.41% increase compared to last year
रायपुर : CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. 12वीं में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी हैं. 12वीं कक्षा 85.70 फीसदी छात्र तो 91.64 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण रही.
वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 14,96,307 छात्र सफल घोषित किए गए. 2024 में पास प्रतिशत 87.98% रहा था. जबकि इस साल 88.39% छात्रों ने सफलता हासिल की है. यानी इस बार 0.41% की बढ़त देखने को मिली है.
ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2025
छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
अब छात्र “Senior School Certificate Examination (Class XII) 2025” लिंक पर क्लिक करें
फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं
छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल को सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं. प्रगति ने 98.5 परसेंट अंक हासिल किए हैं. वहीं टॉप 5 की बात करें तो 4 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है.
इनमें काव्य अग्रवाल 98.25 परसेंट, आर्ची पटेल को 98 परसेंट, इशिका अग्रवाल को 97.50 परसेंट, आद्या अग्रवाल को 97.25 और पूर्वी पारख को 97 परसेंट अंक मिले हैं। छत्तीसगढ़ के छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं.
सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में छात्रों को मिले अंकों की बात करें तो रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल को 97.4 प्रतिशत मिले हैं. कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी को 92.89% अंक, अश्वनी नगर, रायपुर के सिद्धार्थ शर्मा को 92.4% अंक और रायपुर की वेदिका गर्ग को 91.20% अंक मिले हैं. वहीं भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% अंक हासिल किए हैं. वहीं महासमुंद के चंद्रकांत साहू और चंद्रहास साहू को 90 परसेंट से ज्यादा अंक मिले हैं. दोनों जुड़वां भाई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दुर्ग : CBSE द्वारा घोषित 12 वीं के परिणामों में विश्वदीप विद्यालय दुर्ग की छात्रा मोक्षा बाफना ने वाणिज्य संकाय में 95% अंक हासिल कर विद्यालय एवं परिवार को गौरवान्वित किया है. मोक्षा पद्मनाभपुर निवासी किशोर – शिल्पा बाफना की छोटी बेटी हैं. मोक्षा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती बाफना की भतीजी है.
गौरतलब है कि मोती बाफना की बेटी सृष्टि बाफना ने पिछले साल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया था. देश के सबसे बड़े संस्थान इसरो में जगह हासिल करने से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा. इस साल मोती बाफना की भतीजी ने CBSC 12वीं में 95% लाकर शहर को गौरवान्वित किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



