CG News : CM साय ने होली के अवसर पर अपना अधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया

CG News : सीएम विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर शनिवार को अपना अधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसमें अपना पहला वीडियो होली की बधाई वाला ‘फाग गीत अपलोड किया।

CG News : CM साय ने होली के अवसर पर अपना अधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया

CG News : सीएम विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर शनिवार को अपना अधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसमें अपना पहला वीडियो होली की बधाई वाला ‘फाग गीत अपलोड किया। यूट्यूब लॉन्चिंग के बाद सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता से जुड़ाव और हमारे सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और समसामयिक क्रियाकलापों की जानकारी सीधे उन्हें मिल सके, इसलिए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है।

उन्होंने कहा कि इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रदेश की जनता हमसे जुड़ सकती है। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भी आप सभी हमारे आधिकारिक यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर उनसे जुड़ सकते हैं। इसके पूर्व अपने सोशल मीडिया हैंडल होली गीत पूरा होवत हे गारंटी हर बार,आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार गीत अपलोड किया। लोगों को होली त्योहार की बधाई और शुभकामनाएं दी।