CM ने किया कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ, सीएम लालपुर धाम में गुरु घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल, आज करेंगे नई विमान सेवा का शुभारंभ
CM inaugurated Kavi Sammelan 5.0, CM attended Guru Ghasidas Jayanti celebrations at Lalpur Dham, will inaugurate new flight service today
CM ने किया कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शाम को राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विधायकगण और श्रोतागण मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री साय ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने सभी मूर्धन्य कवियों का छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत और अभिनंदन किया. साय ने कहा कि बड़े ही शुभ दिन पर यह आयोजन हो रहा है. बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद प्रदेश वासियों को मिले. उन्होंने यह कामना की.
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और गीतकार केदार परिहार को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया. कवि सम्मेलन में पद्म डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्म श्री डॉ. सुनील जोगी, डॉ. हरिओम पवार, सुश्री अनामिका जैन अंबर, डॉ. अनिल चौबे, स्वयं श्रीवास्तव और रमेश विश्वहार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सीएम लालपुर धाम में गुरु घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल
रायपुर : मुख्यमंत्री साय मुंगेली जिले के तहसील मुख्यालय लालपुर धाम में आयोजित बाबा गुरू घासीदास के 268वें जयंती समारोह एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास मंदिर और जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की.
मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सतनामी कल्याण समिति के सदस्यों ने गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री साय ने सभी को बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर लालपुर में बाबा गुरु घासीदास मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति और लोरमी में नालंदा परिसर के निर्माण की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने ऊंच-नीच, भेद-भाव, छूआछूत का प्रबल विरोध किया. मनखे-मनखे एक समान का उपदेश दिया.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी को बाबा गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि लालपुर में उपस्थित होकर बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला. बाबा ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. आप सभी उनके संदेशों का अनुकरण करते हुए जीवन में आगे बढ़ें.
केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने बाबा गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लालपुर धाम में हर समाज के लोग आते हैं और श्रद्धा के साथ सिर झुकाते हैं. आज बाबा की 268वीं जयंती मना रहे हैं, ताकि बाबा के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प ले सकें.
उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने अपनी साधना और तपस्या के बल पर पूरे मानव समाज को एकता के सूत्र में बांधा. छूआछूत की भावना को दूर करते हुए सर्व समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने संत समाज को नमन करते हुए सांसद निधि से लालपुर के विकास के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की.
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, गणमान्य नागरिक कोमल गिरी गोस्वामी, फणीश्वर पाटले सहित बड़ी तादाद में सतनामी समाज के अनुयायी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित किया. उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की.
समारोह में मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने आरती और जैतखाम की पूजा कर ध्वजारोहण में शामिल हुए. सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से गजमाला पहनाकर स्वागत और चाँदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया. बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र सहित गुलाब के फूल भेंट किया. मुख्यमंत्री ने सालिक निर्मल दिवाकर के पुस्तक ‘‘माँ की चाहत‘‘ का विमोचन भी किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आज करेंगे नई विमान सेवा का शुभारंभ
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा शुरु होगी. किफायती विमान सेवा से व्यापार, पर्यटन और विकास को बढ़ावा मिलेगा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.45 बजे से 11.10 बजे तक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



