महासमुंद में पलटी कार, परिवार के 3 लोगों की मौत, महाराष्ट्र से झारखंड लौट रहे मां और बेटा-बेटी ने तोड़ा दम, पिता-ड्राइवर की हालत नाजुक
Car overturns in Mahasamund, killing three family members. Mother, son, and daughter returning from Maharashtra to Jharkhand die; father and driver remain in critical condition.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास मवेशी को बचाने की कोशिश में स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं. उह हादसा महासमुंद जिला के पिथौरा थाना क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर JH10 CJ 1511 चंद्रपुर से धनबाद (झारखंड) जा रही थी. इसी दौरान नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से ड्राइवर ने वाहन को बचाने की कोशिश की. लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में शमा खान उम्र 32 साल, जरीन खान उम्र 9 साल और आतीश खान उम्र 19 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रुप से घायल हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए आए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया.
मृतक और घायल सभी झारखंड के धनबाद निवासी बताए जा रहे हैं. जो किसी काम से चंद्रपुर आए थे और मंगलवार को वापस लौट रहे थे. हादसे की खबर मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



