कांग्रेस ने सभी जिलों में ईडी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, 22 जुलाई को होगा चक्का-जाम आंदोलन

Congress burnt effigies of ED and BJP government in all districts, protested against the arrest of Chaitanya Baghel, Chakka-Jam movement to be held on July 22

कांग्रेस ने सभी जिलों में ईडी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, 22 जुलाई को होगा चक्का-जाम आंदोलन

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा सरकार एवं प्रवर्तन निदेशालय ईडी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.
कांग्रेस ने कहा ईडी भारतीय जनता पार्टी और अडानी के एजेंट की तरह काम कर रही है. भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है. ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रही है. कांग्रेस इसका विरोध करती है और ईडी के कार्यप्रणाली के विरोध में पूरे प्रदेश में ईडी का पुतला दहन किया गया. रायपुर सहित कुछ शहरों में कल ही पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया था.
बिलासपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया में ईडी का पुतला फूंका गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

22 जुलाई को कांग्रेस का चक्का-जाम आंदोलन

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 22 जुलाई 2025 को प्रदेशव्यापी “चक्का-जाम” आंदोलन की घोषणा की है. कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास बताया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (सकलनारायण कामदार) द्वारा जारी पत्र के मुताबिक यह आंदोलन 22 जुलाई (मंगलवार) को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इस दौरान प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों और जिला स्तरीय सड़कों पर शांतिपूर्ण चक्का-जाम किया जाएगा. हालांकि एम्बुलेंस और स्कूल बसों को इस आंदोलन से मुक्त रखा गया है.
पत्र में कहा गया है कि हाल ही में कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों के खिलाफ ईडी की लगातार कार्रवाई भाजपा सरकार के इशारे पर की जा रही है. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि जब भी भाजपा सरकार पर सवाल उठते हैं या विधानसभा में कोई बड़ा मुद्दा उठाया जाना होता है, तो एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराया जाता है.
प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मोर्चा-संगठन, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य संगठनों से आह्वान किया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जिला स्तर पर बड़े मार्गों पर उपस्थिति दर्ज कराएं और आंदोलन को सफल बनाएं, साथ ही विधायक, सांसद, पूर्व जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं,
प्रदेश कांग्रेस ने यह भी अपील की है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और जनहितकारी हो, जिससे जनता में कोई असुविधा न हो और पार्टी की लोकतांत्रिक लड़ाई मजबूत हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गरियाबंद में उबाल कांग्रेस का तिरंगा चौक पर पुतला दहन

गरियाबंद : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को तिरंगा चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा का पुतला दहन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र पर हमला बताया.
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर, कभी भूपेश बघेल के जन्मदिन पर और अब चैतन्य बघेल के जन्मदिन पर छापा मारकर भाजपा लोकतंत्र का मज़ाक बना रही है. ये सिर्फ विपक्ष नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश है।”
“जितना दबाओगे, उतना उबालेंगे!” – युवा कांग्रेस की चेतावनी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को दुरुपयोग बताते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के निवास घेराव की चेतावनी दी है।
“हमारे दिलों में आग है। भाजपा जितनी ताकत लगाएगी, कांग्रेस उससे दोगुनी ताकत से जनता की आवाज़ को बुलंद करेगी।” – प्रदर्शनकारियों ने कहा।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि “भाजपा सरकार अडानी की गुलाम बन चुकी है। रायगढ़ तमनार में पेड़ों की कटाई जैसे गंभीर मामले को दबाने के लिए यह गिरफ्तारी की गई।”
वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने कहा कि “जब भी विधानसभा सत्र आता है, कांग्रेस को डराने धमकाने के लिए भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। पहले बघेल जी के सलाहकार को निशाना बनाया गया, अब उनके बेटे को गिरफ्तार कर लोकतंत्र को अपमानित किया गया है।”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

छत्तीसगढ़ में विपक्ष की आवाज को कुचल रही है भाजपा, जंगल अडानी के हवाले

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सरकार जंगलों को अडानी को देने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार करने को लेकर भी तंज कसा. साथ ही कहा कि, राज्य में विपक्ष की आवाज को भाजपा कुचलने रही है.
छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी को समर्पित – प्रियंका
भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी को समर्पित कर दिए हैं. पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे. कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा- भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं.
पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे. उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ED ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB