सरकारी आवास में आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, महकमे में मचा हड़कंप, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Constable's wife committed suicide by hanging herself in government residence, there was chaos in the department, suicide note not found, police engaged in investigation

सरकारी आवास में आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, महकमे में मचा हड़कंप, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर : बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस लाइन के सरकारी आवास में एक आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना से इलाके के हड़कंप मच गया. मामले की खबर पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के पति संदीप भगत अरमोरी शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है. शनिवार की रात सरकारी क्वार्टर में शालेन भगत उम्र 33 साल अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ अलग कमरे में सोने गई. आरक्षक संजीव भगत दूसरे कमरे में सोए थे. तड़के करीब 3:30 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर संजीव जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शालेन फंदे से लटकी हुई है. यह देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने फौरन घटना की खबर पुलिस को दी.
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे. फिलहाल खुदकुशी के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि शालेन भगत पिछले कुछ समय से महिलाओं संबंधी बीमारी से परेशान थीं और इलाज के लिए रविवार से छुट्टी भी ली थी. इलाज के लिए उन्हें उसी दिन बाहर जाना था. लेकिन इससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई.
पुलिस का कहना है कि जांच में हर पहलू पर गौर किया जाएगा. मृतका के परिवार और आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी तरह का सुसाइड नोट घटनास्थल से बरामद नहीं हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t