पार्षद के बेटे पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज, आरोपी फरार, शहर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर मची हलचल
Councillor's son accused of rape on pretext of marriage, FIR registered, accused absconding, political and social uproar in the city
रायगढ़ : शहर के कोतरारोड थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 के वर्तमान पार्षद रमेश द्वितीया के मंझले बेटे आतिश चौहान के खिलाफ दुष्कर्म (रेप) का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले ने शहर भर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल मचा दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता द्वारा कोतरारोड थाना में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में बताया गया है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक आतिश चौहान ने लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता का कहना है कि जब भी उसने शादी की बात की तो आरोपी उसे बार-बार टालमटोल करता रहा और कोई ठोस जवाब नहीं देता था.
पीड़िता को जब यह आभास हुआ कि आरोपी का मकसद सिर्फ धोखा देना था और वह विवाह के नाम पर उसे गुमराह कर रहा है. तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आतिश चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
FIR दर्ज करने के बाद कोतरारोड थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके निवास स्थान पर छापेमारी भी की. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था. फिलहाल पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



