सेप्टिक टैंक से पानी निकालते समय करंट की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत से परिवार और गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A young man got electrocuted while taking out water from a septic tank, the painful death caused mourning in the family and the village, police engaged in investigation
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सेप्टिक टैंक से पानी निकालते समय करंट की चपेट में आने से एक 40 साल के युवक की मौत हो गई. इस हादसे से परिवार और गांव में मातम पसर गया है. यह दुखद घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के सराईपाली गांव में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सराईपाली में राजू महंत पिता प्रधान दास उम्र 40 साल निवासी सराईपाली थाना घरघोड़ा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर के आंगन में बनाए गए नए सेफ्टी टैंक में भरे हुए पानी को खाली करने के लिए टिल्लू पम्प लगाते समय अचानक करेंट की चपेट मे आ गया. करंट की चपेट मे आने से राजू महंत तार से चिपक गया. और बेहोश हो गया.
घायल हालत में राजू महंत को घरघोड़ा हॉस्पिटल लाया गया. डाक्टर ने जांच के बाद राजू महंत को मृत घोषित कर दिया. इस रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम किया. शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम मे भेजते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
घरघोड़ा थाना के प्रा.आर. और जाँच अधिकारी पारसमणि बेहरा ने बताया कि प्रथम दृस्टिया युवक की मौत करंट की चपेट में आने से होना मालुम हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वजह का खुलासा होगा. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



