गरियाबंद, बिलासपुर, रायपुर और नवापारा में पालिका व निगम के चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया के बाद हुई घोषणा, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
Declaration of Municipal and Corporation elections in Gariaband, Bilaspur, Raipur and Navapara after reservation process, see the complete list in one click
गरियाबंद : गरियाबंद नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अब काउंटडाउन शुरु हो गया है. चुनाव में अध्यक्ष का सीधा चुनाव कराने की सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है. अब निकाय चुनाव को पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया है.
इसी कड़ी में आज गरियाबंद के आक्सन हाल भवन में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सुबह 12 बजे से शुरु हुई. राज्य सरकार कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने नगर पालिका आरक्षण की घोषणा किया. जिसमें शहर के आम नागरिक भी बड़ी तादाद में शामिल हुए.
वार्ड 01 साई नगर वार्ड अनारक्षित
वार्ड नंबर 02 संतोषी मंदिर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
वार्ड नंबर 03 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित
वार्ड नंबर 04 नया तालाब वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित ,
वार्ड नंबर 05 सिविली लाइन वार्ड अनुश्चित्त जनजाति के लिए आरक्षित
वार्ड नबर 06 रामजानकी वार्ड अनारक्षित
वार्ड नंबर 07 रावण भाटावार्ड अनु जनजाति महिला के लिए आरक्षित
वार्ड 08 गुरु गोविंद सिंह अनारक्षित महिला
वार्ड 10 अनुसूचित जाति के लिए अनारक्षित
वार्ड नंबर 11 12 और 13 अनारक्षित
वार्ड नंबर 14 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित
वार्ड नंबर 15 अनरक्षित
अनुसूचित जाति 2011 की आबादी के आधार पर03 वार्ड एससी के लिए देने हैं. डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड डाक बंगला वार्ड नया तालाब वार्ड 10, 08, 04 एससी के लिए आरक्षित किया गया, तीन वार्ड में से एक वार्ड महिला को दिया गया. इनमे से महिला वार्ड के लिए 4 नंबर वार्ड नया तालाब को महिला के लिए आरक्षित, एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया.
वार्ड नंबर पांच और वार्ड नंबर सात अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इनमे से एक सीट महिला के लिया जाएगा.
सात नंबर वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया. ओबीसी के लिए दो सीटे आरक्षित करनी है. एक नंबर वार्ड और 02 नंबर वार्ड 06 ,वार्ड नंबर 02 और वार्ड नंबर 14 ओबीसी के के किए आरक्षित किए गए. वार्ड नंबर 13 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित, अनरक्षित महिलाओ के लिए दो सीटे निकालनी थी.
वार्ड नंबर 03 अनरक्षित महिला वार्ड नंबर 09 अनारक्षित महिला ,टोटल 15 वार्ड में एसटी एससी ओबीसी 1.03,06,09,11,12,15 अनारक्षित
आगामी चुनावों में बढ़ते मतदाताओं और बदलते समीकरणों के बीच प्रत्याशियों को हर वोट के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी. देखना होगा कि कौन इस चुनावी महासंग्राम में बाजी मारता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर : रायपुर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को लॉटरी के जरिए हुआ. कुल 70 वार्डों में से 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है. बाकी अनारक्षित वार्डों में 11 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है.
महापौर एजाज ढेबर का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है. जो 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं उनमें संत रविदास वार्ड, राजेंद्र प्रसाद वार्ड, विपिन बिहारी वार्ड, बाल्मिकी वार्ड, खूबचंद बघेल वार्ड, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, ब्राम्हण पारा वार्ड, चूड़ामणि वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, कन्हैया लाल बंजारी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, राम मंदिर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, कामरेट सुधीर मुखर्जी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, सुभाष चंद बोस वार्ड, माधवराव सपे्र वार्ड, रामदास वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, बाल गंगाधर वार्ड, तात्यापारा वार्ड, इनमें से महिर्ष बाल्मिकी, महात्मा गांधी, खूबचंद बघेल, महामाया मंदिर, तात्यापारा, सुधीर मुखर्जी, ठक्कर बापा और सुभाष चंद बोस वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरिक्षत हुए हैं।
सामान्य महिला वर्ग के लिए 35 में से 11 वार्ड आरक्षित हुए हैं। इसमें मौलाना अब्दुल रूऊफ वार्ड, कालीमाता वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, मोरेश्वर राव गदरे वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, बंजारी माता वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड, शहीद पंकज विक्रम वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड और सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
01 अनारक्षित
02 अनारक्षित
03 महिला समान्य
04 महिला समान्य
05 OBC
06 OBC
07 SC
08 SC महिला
09 SC
10 OBC
11 अनारक्षित
12 अनारक्षित
13 OBC महिला
14 OBC महिला
15 ST
16 महिला
17 अनारक्षित
18 अनारक्षित
19 महिला
20 OBC
21 अनारक्षित
बिलासपुर : प्रदेश में अगले साल के शुरुआतमें नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराये जाने है। इस प्रस्तावित निर्वाचन के लिए आज बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई.
जानकारी के मुताबिक 70 में से 11 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लिया गया है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति के लिए 4 वार्ड, जबकि 23 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 37 वार्डों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है यानी इन वार्डों से किसी भी वर्ग का उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेगा.





