छत्तीसगढ़ में रेकी कर गौ तस्करी, कत्लखाना ले जा रहे 3 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छह मवेशी बरामद, वाहन जब्त, चालक मौके से फरार
Cow smuggling in Chhattisgarh after doing recce, police arrested 3 smugglers taking them to slaughter house, six cattle recovered, vehicle seized, driver absconded from the spot
रेकी कर मवेशियों की तस्करी, तीन गिरफ्तार
महासमुंद/बागबाहरा : बागबाहरा पुलिस ने रेल्वे लाइन अंडरब्रिज के पास रेकी कर मवेशियों की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को 3 मई 2025 को सुबह करीब 5 बजे मुखबिर से खबर मिली कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा कुछ मवेशियों को ओडिशा कत्लखाना ले जाने के लिए क्रूरतापूर्वक मवेशियों को शारीरिक यातना देते हुए लगातार लंबी दूरी तक हकालते हुए रेलवे लाइन के किनारे किनारे कोमाखान की तरफ लेकर जा रहे है.
इस खबर पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान बागबाहरा कोमाखान रेल्वे लाइन की ओर अंडरब्रिज के पास रेकी करने के दौरान 2 लोगों को मवेशियों को हकालते हुए और 2 लोग मोटर साइकिल में रास्ते की रेकी करते हुए मिले. जिन्हें घेराबंदी करने के दौरान एक व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब हो गया. और मौके पर कुल 3 लोगों को 7 नग मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हकालते हुए लेकर जाते पकड़ा गया.
इस मामले में आरोपियों के द्वारा संगठित रुप से अपराध करते हुए पशुओं का क्रूरतापूर्वक कत्लखाना ले जाने के मकसद से परिवहन कराए जाना पाए जाने पर मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004की धारा 6,10, पशु क्रुरूता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11, धारा 112 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ शुरु कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है.
आरोपी :
(1) परमानंद बान्धे पिता चैतराम बान्धे उम्र 50 साल, पतेरापाली थाना बागबाहरा
(2) विष्णु ध्रुव पिता रत्थु राम ध्रुव उम्र 30 साल, पतेरापाली थाना बागबाहरा
(3) मुटू सतनामी पिता दशरथ सतनामी उम्र 32 साल, सरगी बहाल थाना पदमपुर जिला बरगढ़
मौके पर जप्त :
7 नग मवेशी कीमत 42000 रुपये
3 नग मोबाईल
एक नग मोटर सायकल हीरो पैसन नम्बर CG07 LT 8904
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पुलिस ने छह मवेशियों को किया बरामद, वाहन किया जब्त
बलरामपुर : थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से अवैध तरीके से ले जाए जा रहे छह बैलों को छुड़ाया. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त किया, चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में की गई कार्रवाई में 3 मई की रात मुखबिर से खबर मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक भापेन्द्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रात करीब 3 बजे प्रतापपुर-सेमरसोत मार्ग पर तेज गति से आ रहे संदिग्ध पिकअप नम्बर JH03 AH 4225 को रोकने की कोशिश की. लेकिन चालक ने भागने की कोशिश में एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.
तलाशी के दौरान वाहन में छह मवेशी क्रूरतापूर्वक ठूंसे हुए पाए गए. सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और वाहन को मौके पर जब्त कर लिया गया. पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



