छग में 10 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, कंबोडिया के कॉल सेंटर से देश के कोने-कोने से लोगों को बनाया निशाना, गुजरात का ठग अलकेष गिरफ्तार
Cyber fraud of 10 crores exposed in Chhattisgarh, people from every corner of the country were targeted from Cambodia's call center, Gujarat's thug Alkesh arrested
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ पुलिस के “मिशन साइबर सुरक्षा” अभियान के तहत राजनांदगांव साइबर सेल ने 10 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में शामिल एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर से भारत के लोगों को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और जॉब स्कीम के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था.
गिरफ्तार आरोपी अलकेष कुमार प्रेमजी भाई मांगे वलसाड (गुजरात) का रहने वाला है. जो कंबोडिया स्थित कॉल सेंटर के जरिए ठगी को अंजाम दे रहा था. राजनांदगांव साइबर सेल ने आरोपी को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी पुलिस इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है.
इंटरनेशनल साइबर ठगों के गिरोह द्वारा कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर में Shadi.com प्लेटफॉर्म, Adoni One ग्रुप, CISCO, COSTCOP आदि फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनियों और ऑनलाइन जॉब और टास्क के नाम पर भारतीयों से ठगी की जाती थी. गिरोह द्वारा पूरे भारत के कई राज्यों के लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी की गई है. आरोपी भारतीय नागरिकों को फर्जी इन्वेस्टमेंट और जॉब स्कीम के नाम पर ठगता था.
राजनांदगांव जिले के रहने वाले रुपेश साहू से भी इन ठगों का शिकार हुए थे. इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड और 8 सिमकार्ड जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपी अलकेष कुमार प्रेमजी भाई मांगे, पिता प्रेमजी, निवासी डुंगरी, वलसाड (गुजरात), वर्तमान में कंबोडिया कॉल सेंटर में सक्रिय था. पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और फर्जी इन्वेस्टमेंट या जॉब स्कीम से बचने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



