छत्तीसगढ़ में बंदूक और चाकू की नोक पर रिटायर्ड शिक्षिका के घर डकैती, बिहार के चार डकैत गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

Robbery at the house of a retired teacher at gun and knife point in Chhattisgarh, four dacoits from Bihar arrested, search for the remaining accused continues

छत्तीसगढ़ में बंदूक और चाकू की नोक पर रिटायर्ड शिक्षिका के घर डकैती, बिहार के चार डकैत गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

सक्ती : सेवानिवृत शिक्षिका के घर घुसकर डकैती करने वाले गिरोह के चार नकाबपोश लुटेरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है. आरोपियों ने घर में घुसकर कट्टा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने टीम का गठन किया था. मामला डभरा थाना क्षेत्र के फगुरम चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डभरा थाना क्षेत्र के फगुरम चौकी क्षेत्र में ग्राम भाटा में 27 फरवरी को रात्रि करीब 7 बजे से 8 बजे के बीच कुछ नकाबपोश सफेद रंग की इनोवा गाड़ी में रोशनी बाई के घर घुसकर लूट करने पहुंचे. सेवानिवृत शिक्षिका घर में अकेली थी. जिसे चाकू और कट्टे की नोंक में जान से मारने को धमकी देकर घर के आलमारी रखे सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल लैपटॉप रुपए लुटकर फरार हो गए.
एसपी ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से मुआयना, वारदात के बारे में कई टेक्निकल जानकारी जुटाकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी.
इस मामले में जांच के दौरान कई तरह के साधनों से जानकारी मिली कि घटना स्थानीय एवं राज्य से बाहर व्यक्तियों द्वारा की गई है. जानकारी मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों को गुजरात, बिहार भेजा गया. इसके अलावा रायगढ़, रायपुर भी टीम भेजी गई.
पुलिस ने शक के आधार पर दीपेश उर्फ रोहित महतो निवासी गोवार धर्मपुर थाना बाड जिला पटना बिहार, विक्रम उर्फ कट्टा दिवाकर निवासी चकसमिया थाना सम्यकगढ़ जिला पटना, बिहार, रंजन कुमार साव निवासी सैदपुर थाना बाड जिला पटना बिहार, रेवती कुमार चौहान को हिरासत में लिया.
पूछताछ में बताया गया कि हम 8 लोग वारदात का प्लान बनाकर गुजरात, बिहार, रायपुर, रायगढ़ से इकठ्ठा होकर रायगढ़ से फगुरम के भाटागांव में सफेद रंग के इनोवा गाड़ी में प्लान के मुताबिक एक घर में 6 लोग कटटा और चाकू लेकर नकाबपोश होकर घुसे थे.
इस दौरान 2 लोग सामने गाड़ी में पहरा दे रहे थे. लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग गए और लूट की संपत्ति को आपस में बांट लिए. रात में कुछ देर जंगल जैसी जगह में छुप गए. कुछ देर बाद रायगढ़ के होटल में रुके. उसके बाद अपने-अपने राज्य में ट्रेन से और स्थानीय लोग इनोवा गाड़ी से फरार हो गए.
आरोपियों से लूटकी गई संपत्ति में से मोबाईल, सोने का जेवर, नगदी, रकम और वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोबाईल और वारदात में इस्तेमाल इनोवा को आरोपियों से जब्त किया गया. मामले में धारा 111(2) (ख) 110(2) बी एन एस. जोडी गई. औरआरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया. घटना के अन्य आरोपीगण फरार हैं. जिन्हें टीम द्वारा पतासाजी की जा रही है.
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एस.डी.ओ.पी. डभरा सुमित गुप्ता, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक अमित सिह, प्र.आर. प्रेम राठौर, आरक्षक जितेन्द्र कंवर, एलेक्स मिज, खगेश्वर राठौर, कमल किशोर सिदार, कमलेश लहरे, पवन कुमार साण्डे, गोपाल साहु, थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक लखन पटेल, थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो, उप निरीक्षक सी पी कंवर थाना मालखरौदा, स. उ.नि. एच. एन ताम्रकार डभरा, प्र.आर. संदीप साहु, प्र.आर सुरेन्द्र खाण्डेकर, आरक्षक श्याम हरवंश, आरक्षक सेतराम पटेल, चौकी फगुरम से चौकी प्रभारी स.उ.नि संतोष तिवारी. स.उ.नि. कृष्ण कुमार राठौर, प्र.आर अश्वनी सिदार, प्र आर लक्ष्मीनारायण राठौर, प्रआर रामप्रसाद चौहान, आरक्षक अचिंत गबेल, संतोष गोंड, सुभाष राज, जयदेव साहु, कामता मार्चे, मोहन सिदार और आरक्षक अविनाश देवांगन, महिला आरक्षक श्वेता यादव का योगदान सराहनीय रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI