जमीन विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे को बेरहमी से मार डाला, झाड़ियों के बीच मिली लाश, फरार आरोपी की तलाश जारी

Uncle brutally killed his nephew over land dispute, body found in bushes, search for absconding accused continues

जमीन विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे को बेरहमी से मार डाला, झाड़ियों के बीच मिली लाश, फरार आरोपी की तलाश जारी

बिलासपुर : जमीन विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे को मार डाला. आरोपी ने पहले अपने बड़े भाई को धमकाया फिर सुप्रीम कुमार उम्र 30 साल की हत्या कर दी. घटना के पांच दिन बाद परिजन को उसका शव कोटा स्थित कोल साइडिंग के नजदीक झाड़ियों के बीच मिला. 10 मार्च को आरोपी ने लाश झाड़ी में फेंका और फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.  मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के गढ़वा जिला निवासी सुप्रीम कुमार उम्र 30 साल ट्रेलर ड्राइवर है. उसके पिता और अन्य रिश्तेदार बिलासपुर और आसपास के जिलों में रहकर ड्राइवरी का काम करते हैं. सुप्रीम और उनके परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.
सुप्रीम के चाचा ने पहले उसके पिता को फोन पर संपत्ति विवाद को लेकर धमकाया. साथ ही सुप्रीम की हत्या करने की धमकी उसके पिता को दी. 10 मार्च को सुप्रीम अचानक गायब हो गया. कुछ पता नहीं चलने पर पिता ने अन्य लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह कोटा कोल साइडिंग कोयला लेकर गया था. ट्रेलर भी साइडिंग पर मिला. पिता ने कोटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
15 मार्च को सुप्रीम का शव कोल साइडिंग के नजदीक झाड़ियों के बीच मिला. पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्ध आरोपी चाचा की तलाश कर रही है. पुलिस आरोपी को झारखंड समेत आसपास के इलाकों में तलाश रही है. पुलिस जल्द ही इस खूनी रिश्ते की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI