पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बीच-बचाव करने वाले की भी पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चाकू, डंडा और लोहे के हथियार जब्त
Deadly attack due to old rivalry, person who tried to intervene was also beaten up, three accused arrested, knife, stick and iron weapons seized from the accused
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का लेग गार्ड, डंडा और चाकूनुमा हथियार भी बरामद किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नवीन देवांगन ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई धीरज देवांगन 28 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर रहा था. तभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हमला कर दिया. आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लोहे के लेग गार्ड, डंडा और चाकूनुमा हथियार से जानलेवा वार किया. मारपीट की वारदात देख पास का दुकानदार बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश देवांगन उम्र 33 साल, अखिलेश उर्फ राजू देवांगन उम्र 26 साल, दोनों निवासी हनुमान धारा वार्ड क्रमांक 01, थाना चांपा तथा पंचराम पटेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम परसखोल थाना बसना, जिला महासमुंद, हाल निवासी हनुमान धारा वार्ड क्रमांक 01, थाना चांपा के रुप में हुई है.
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया. जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और उपनिरीक्षक सत्यम चौहान की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



