डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने पहुंचे 13 दिनों से हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मी, प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे गिरफ्तार, मचा बवाल, जमानत पर रिहां
NHM workers who were on strike for 13 days reached to meet Dr. Raman Singh, State President Shyam Mohan Dubey arrested, uproar ensued, released on bail
बिलासपुर : 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 13 दिनों से हड़ताल पर डटे एनएचएम कर्मियों का सब्र आखिरकार टूट गया. पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने पहुंचे एनएचएम कर्मचारियों को जब उनसे मिलने का अवसर नहीं मिला तो कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरु कर दी.
इसी बीच पुलिस ने एनएचएम प्रांत अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने ले आई.. गिरफ्तारी की खबर मिलते ही एनएचएम कार्यकर्ताओं का गुस्सा बेकाबू हो गया और देखते ही देखते सैकड़ों कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया. थाने परिसर में पुलिस और कर्मचारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई.
एनएचएम जिला अध्यक्ष राजकुमार ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि हम 13 दिनों से शांतिपूर्ण हड़ताल पर हैं. आज हम सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी 10 सूत्रीय मांगों से अवगत कराने रेस्ट हाउस गए थे. वहां महिला कर्मचारियों के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी की गई. हमारे प्रांत अध्यक्ष को हिरासत में लेना अन्याय है. जब तक रिहाई नहीं होती. हम सिविल लाइन थाने पर ही डटे रहेंगे.
कर्मचारियों ने थाने परिसर में नारेबाजी करते हुए साफ चेतावनी दी कि अगर उनके नेता की रिहाई तत्काल नहीं की गई तो वे थाने के भीतर ही धरना शुरु कर देंगे.
आक्रोश थाने परिसर में लगातार उबाल मार रहा था. और माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा. उसके बाद थाना सिविल लाइन ने मामूली धारा 151 के तहत करवाई करते हुए अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तत्कालीन जमानत मिल गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



