तीन हाथियों का दल पहली बार पहुंचा इंदागांव रेंज, इधर जंगल गए ग्रामीण की हमले से मौत, क्षत-विक्षत मिला शव, ग्रामीणों में दहशत
A group of three elephants reached Indagaon range for the first time, a villager who went to the forest died in an attack, his body was found mutilated, panic spread among the villagers
तीन हाथियों का दल पहली बार पहुंचा इंदागांव रेंज
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के इंदागांव में पहली बार तीन हाथियों का दल इंदागांव रेंज में पहुंचा है. डीएफओ वरुण जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हाथियों के पैरों के निशान मिले हैं. जिनकी तस्वीरें विभाग ने जारी की हैं.
वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है. डीएफओ जैन ने बताया कि इंदागांव क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को जंगल की तरफ नहीं जाने की हिदायत दी गई है. ग्रामीणों से कहा गया है कि वे समूह में ही बाहर निकलें और हाथियों के दल के करीब जाने से बचें.
गौरतलब है कि गरियाबंद जिले के विभिन्न हिस्सों में हाथियों की आमद से कई बार नुकसान हो चुका है. ऐसे में इंदागांव रेंज में पहली बार पहुंचे इस दल को लेकर वन विभाग ने विशेष निगरानी शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
जंगल गए ग्रामीण की हाथियों के हमले से मौत, क्षत-विक्षत मिला शव
सूरजपुर : सूरजपुर जिले के तमोर पिंगला अभयारण्य में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई. घटना खोड़ गेम रेंज में मंगलवार को उस समय हुई जब तीन ग्रामीण जंगल में बांस खुखड़ी खोजने गए थे. जंगल ने हाथियों द्वारा ग्रामीणों को दौड़ाने की जानकारी के बाद बुधवार को वन कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान एक ग्रामीण का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि हाथियों से सामना के बाद जान बचाकर भागे दो रिश्तेदार सुरक्षित हैं. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के सावित्रीपुर निवासी बंधु टोप्पो उम्र 55 साल रमकोला थाना क्षेत्र के ग्राम इंजानी में अपनी भतीजी सरिता टोप्पो के घर आया था. उसी दिन वह अपने दो अन्य रिश्तेदारों नितेश लकड़ा और स्थेपन कुजूर के साथ दोपहर तीन बजे गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर धजहवा पहाड़ बांस खुखड़ी खोजने गया था. वे वहां बांस खुखड़ी उठा ही रहे थे कि उनका सामना हाथियों से हो गया. हाथियों को देखते ही वे अलग अलग दिशा में भागे. नितेश और स्थेपन तो जान बचाकर घर वापस आ गए. लेकिन बन्धु टोप्पो घर वापस नहीं लौटा.
बुधवार को ग्रामीणों द्वारा गेम रेंजर खोड़ को घटना की खबर दी गई. गेम रेंज खोड़ एवं पिंगला के वन कर्मचारी, महावतों के साथ बंधु को ढूंढने जंगल के अंदर गए. काफी तलाश के बाद उन्हें जंगल में शव बरामद हुआ. जो बंधु का था. हाथियों ने सूंड से पटककर उसकी जान ले ली थी.
ग्रामीणों की मदद से वन कर्मचारियों ने शव को जंगल से बाहर निकाला. शाम हो जाने के कारण गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया. वन विभाग ने मृतक के भाई को 25 हजार की तत्काल सहायता राशि प्रदान की और सभी की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



