भूत भगाने के नाम पर कोर्रा से मारपीट करने के बाद मौत, चार गिरफ्तार, मृतक और आरोपी सब एक ही परिवार के सदस्य, घटना से पहले की मुर्गा पार्टी
Death after assault on Korra in the name of exorcising a ghost, four arrested, deceased and accused all are members of the same family, cock party before the incident
बिलासपुर/मस्तुरी : झाड़ फूंक के नाम पर कोर्रा और छड़ी से मार मारकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के पहले जमकर मुर्गा पार्टी किया था. इसके बाद वारदात को हादसा साबित करने की कोशिश की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तुरी थाना के मर्ग क्रमाक 20/2025 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान गवाहों के बयान से पता चला कि मृतक सरोज खाण्डेकर पिता गोरेलाल खाण्डेकर उम्र 35 साल ने मस्तुरी के देवगांव में 12 फरवरी 2025 को पचायत चुनाव में सरपच और पच के प्रत्याशियों से देवगांव के लोगो ने विकास के लिए कुछ सामान की मांग की. साथ ही चिकन पार्टी के लिए पैसों की भी मांग की.
पैसा मिलने के बाद गाव के अन्य लोगो के साथ मृतक सरोज खाण्डेकर के अपने घर में चिकन पार्टी का इन्तेजाम किया.. मृतक सरोज खाण्डेकर 12 फरवरी 2025 को सुबह से शराब पी रहा था. उसके दोस्तों ने बताया कि घटना के दिन ज्यादा शराब का सेवन करने से तबीयत खराब हुई और जमीन में सिर के बल गिर पड़ा. मौके पर उसका छोटा भाई शैलेन्द्र और मुकेश खाण्डेकर भी चिकन पार्टी कर रहा था. दोनो अपने भाई को भूत-प्रेत चढ़ने की वजह से जमीन में गिरने की बात कहते हुए अपने बडे भाई मनोज खाण्डेकर और पिता गोरेलाल खाण्डेकर को झाड़-फुक के लिए बुलाया. मनोज खाण्डेकर एवं गोरे लाल खाण्डेकर मौके में आकर मृतक सरोज खाण्डेकर को झाड़फूक के नाम पर मां बहन की गाली गलौज की और हाथ में कोर्रा से मारपीट करने लगे.
इसका विडियो भी वायरल हुआ. जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है. जाच में मृतक सरोज खाण्डेकर को उसके भाई मनोज, शैलेन्द्र खाण्डेकर, मुकेश खाण्डेकर और पिता गोरेलाल खाण्डेकर भूत प्रेत जादू-टोना होने की बात कहकर मृतक के साथ मारपीट करना पाया गया.
आरोपियों के खिलाफ धारा 296,115(2), 3(5) बीएनएस 4.5.6.8 टोनही प्रताडना निवारण अधिनियम 2005 का पाये जाने से जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया. अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी शैलेन्द्र खाण्डेकर, मुकेश खाण्डेकर, मनोज खाण्डेकर, गोरे लाल खाण्डेकर को उनके घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया.
पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया. पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल कोर्रा और बास की छड़ी जप्त किया है. इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से सभी के न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी का नाम
01 शैलेन्द्र खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 35 साल
02 मुकेश खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 30 साल
03 मनोज खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 42 साल
04 गोरेलाल खाण्डेकर पिता स्व रामदयाल खाण्डेकर उम्र 69 साल सभी निवासी देवगांव थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



