बरड़िया ज्वेलर्स गोलीकांड और डकैती प्रयास का धमतरी पुलिस ने किया खुलासा, MP के दो ट्रक ड्राइवर निकले आरोपी, पिस्टल व छर्रे जब्त
Dhamtari police solved the Bardia Jewellers shooting and attempted robbery; two truck drivers from MP were found guilty; pistols and pellets were seized.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पांच महीने पहले बरड़िया ज्वेलर्स में हुये गोलीकांड और डकैती के प्रयास मामले में दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और पेशे से ट्रक चलाते थे. आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और छर्रा जब्त किया गया है. आज इस पूरे मामले का खुलासा एसपी सूरज परिहार ने किया.
दरअसल 13 मई 2025 की रात लगभग 8:30 बजे रायपुर रोड धमतरी स्थित बरड़िया ज्वेलर्स में 2 नकाबपोश व्यक्ति दुकान के अंदर घुसे. दुकान का शटर बंद कर संचालक भंवरलाल बरड़िया को पिस्टल दिखाकर डरा-धमकाते हुए लूट का प्रयास किया. इसी दौरान संचालक की पुत्री आवाज सुनकर दुकान में पहुंची. जिसे आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर घायल कर दिया और शटर खोलकर फरार हो गए.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 123/25 धारा 331(8), 109(1), 3(5) BNS एवं 25, 27 Arms Act के तहत जुर्म दर्ज किया गया..वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एसपी सूरज सिंह परिहार स्वयं घटना स्थल पहुंचे और विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पहचान व उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए जरुरी निर्देश दिए. सायबर सेल व थाना सिटी कोतवाली धमतरी की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी.
प्रारंभिक स्तर पर गहन प्रयास किए गए. लेकिन ठोस सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद मामले का फिर से संपूर्ण विश्लेषण करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा खुद लगातारत मॉनिटरिंग की गई. जिसके बाद टीमों ने नए सिरे से सुव्यवस्थित रणनीति बनाकर आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी मिली. तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस टीमों ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों सरहदी जिलों मुख्य मार्गों में लगे सैकड़ों CCTV फुटेज का बारीकी से मुआयना किया. संदेही व्यक्तियों के फोटो/क्लिप circulated कर मुखबिर लगाए गए और तकनीकी सबूत के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई.
इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें गोवा (महाराष्ट्र), नागपुर (महाराष्ट्र), रायगढ़ (छत्तीसगढ़), रवाना की गईं. मुखबिर खबर पर गोवा से भिंड (MP) भाग रहे आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुंअर सिंह बताया और दो अन्य साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया.
दूसरी टीम ने रायगढ़ (छग) से संदेही को पकड़ा, जिसने अपना नाम अमरपाल बताया. उसने भी तीनों के शामिल होने की पुष्टि की. आरोपियों ने बताया कि तीनों जिला भिंड (म.प्र.) के निवासी हैं और ट्रक ड्राइवर के रुप में फ्लाई ऐश लेकर धमतरी आते-जाते थे. धमतरी में लगातार आवाजाही के कारण उन्होंने ज्वेलर्स दुकान को निशाने पर लिया और पूरी प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दिया.
घटना के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए कई राज्यों में छिपते रहे तथा अपनी पहचान छुपाने के लिए बार-बार मोबाइल भी बदलते रहे एवं मोबाइल बंद करते रहे. मीडिया एवं सोशल मिडिया के माध्यम से मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस से बचने का प्रयास करते रहे. इसके बावजूद धमतरी पुलिस ने हार नहीं मानी और निरंतर तकनीकी व मानवीय संसाधनों के जरिए आरोपियों की पतासाजी जारी रखी. आख़िरकारअथक प्रयासों से आरोपियों को गिरफ्तार कर जनता से किए गए अपने वादे को धमतरी पुलिस ने सफलतापूर्वक पूरा किया.
आरोपी
(01) कुंअर सिंह भदोरिया, पिता रामकुमार भदोरिया उम्र 31 साल निवासी इंगुरी, जिला भिंड (म.प्र.)
(02) अमरपाल सिंह, पिता धर्मेंद्र सिंह उम्र 30 सालनिवासी मसूरी लहर, जिला भिंड (म.प्र.)
जब्त सामान
1 नग एयर पिस्टल एवं उनके छर्रे
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



