इमदाद फाउंडेशन राजिम द्वारा लगाया गया SIR मतदाता फार्म सहायता कैंप, जरुरतमंदो को किया कंबल और दिव्यांगजन 3 पहिया सायकल वितरण
Imdad Foundation Rajim organised SIR Voter Form Help Camp, distributed blankets to the needy and 3-wheeler cycles to the disabled.
गोबरा नवापारा : छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) लागू कर दिया गया है. इसी कड़ी में रायपुर जिला के गोबरा नवापारा (राजिम) की खत्री कालोनी में समाज सेवी संस्था इमदाद फाउंडेशन द्वारा SIR के लिए मतदाता फार्म सहायता कैंप का आयोजन किया गया. साथ ही जरुरत मंदो में कंबल और दिव्यांगजन 3 पहिया सायकल वितरण किया गया. इस मौके पर विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, पारागाँव सरपंच सुरेश भोले सोनकर और नगर के वरिष्ठ डॉक्टर सिन्हा की गरिमामय उपस्थिति रही.
इस मौके पर SIR मतदाता फार्म सहयता कैंम्प 2025 में अभनपुर के SDM रवि सिंग और गोबरा नवापारा के तहसीलदार विक्रम राठौर ने कैंम्प में पहुंचकर अपनी गरिमा मय उपस्थिति में मतदातो की समस्याओ को सुना और SIR फॉर्म भरने मतदाताओं को सही तरीका समझाया. उन्होंने इमदाद फाउंडेशन नवापारा (राजिम) द्वारा आयोजित इस शिविर की प्रशंसा की.
इस मौके पर जरुरत मंदो में किया कंबल का वितरण किया गया. साथ ही दिव्यांगजनों को 3 पहिया सायकल का वितरण किया गया. इमदाद फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में नगर के सभी वर्गों के लोगो ने लाभ उठाया. दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही.
इमदाद फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी एजाज खत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, पारागाँव सरपंच सुरेश सोनकर, अभनपुर SDM रवि सिंग, गोबरा नवापारा तहसीलदार विक्रम राठौर, संजय साहू और संजय सोनकर को धन्यवाद ज्ञापित किया
इस आयोजन को कामयाब बनाने में विशेष रूप से नुरुल रिजवी, अहमद रिजवी, मोहम्मद हमीद खत्री, हाजी बिलाल अहमद सुलड़ा, मोहम्मद राजा भाटी, मोहम्मद जुनैद सोलंकी, हाजी महमूद सुलड़ा, मुस्तफ़ा सुलड़ा, हाजी बिलाल अहमद सुलड़ा, हाजी मोहम्मद अतहर रज़वी, मोहम्मद अनवर चांगल, मोहम्मद जफर सुलड़ा, मोहम्मद नसीम सुलड़ा, मोहम्मद असरार सुलड़ा, मोहम्मद शाहिद सुलड़ा (स्क्रैप वाले), मोहम्मद अनीस तंवर, मोहम्मद जावेद खोखर, मोहम्मद इमरान सोलंकी, मोहम्मद अनस सुलड़ा, मोहम्मद अजहरुद्दीन खत्री व अन्य लोगो का भरपूर सहयोग रहा.
हाजी एजाज खत्री ने ने इमदाद फाउंडेशन इस शिविर में सहयोग करने वाले तमाम लोगों का और इस आयोजन में लाभ लेने वाले सभी लोगो का शुक्रिया अदा किया.
और भविष्य में भी नेक कामों में कंधे से कंधा मिलाकर ऐसे ही सहयोग की उम्मीद जताई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t




