दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते खुली पानी के टंकी में गिरी 3 वर्षीय बच्ची, डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल. गांव में पसरा मातम
A tragic incident occurred when a 3-year-old girl drowned while playing in an open water tank. Her family was inconsolable. The village was plunged into mourning.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है. कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमने में 3 साल की मासूम बच्ची खेलते खेलते पानी की टंकी में डूब गई. जिससे उसकी मौत हो गईं.वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी केमुताबिक ग्राम पंचायत अमने में अपने मामा के घर में रह रही मृतका परी वैष्णव पिता कल्याण दास वैष्णव माता सरस्वती वैष्णव उम्र 3 साल घर के पास खेल रही थी. खेलते खेलते पानी के टंकी के पास चली गई. और टंकी में गिर गई. जिसमे वह डूब गई. घटाना की खबर मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर मासूम बच्ची परी वैष्णव को बाहर निकाला और इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुंचे. जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है.
बच्ची की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. पड़ोसी और रिश्तेदार बड़ी तादाद में बच्ची के घर पहुंचे. जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मासूम की असमय मौत ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



