डॉक्टर ने रायपुर AIIMS में की खुदकुशी, कमरे में पंखे पर लटका मिला शव, पर्दे के कपड़े का बनाया फंदा, मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
Doctor commits suicide in Raipur AIIMS, body found hanging from fan in room, noose made of curtain cloth, suicide note found, police engaged in investigation
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है. इस दुखद घटना के बाद रायपुर एम्स परिसर में सन्नाटा फैल गया. एक युवा डॉक्टर की असमय मौत ने न सिर्फ मेडिकल समुदाय को झकझोर कर रख दिया है. बल्कि मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत को भी फिर एक बार चर्चा में ला दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ए. रवि कुमार उम्र 26 साल एम्स परिसर के पास बी ब्लॉक हर्षित टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 221 में अकेले रहते थे. शनिवार देर रात रवि अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से फांसी लगा ली.
सुबह के समय डॉ. रवि कुमार का शव उनके कमरे में लटका हुआ मिला. खबर मिलने पर आमानाका थाना पुलिस और एम्स प्रबंधन मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मालूम हो रहा है. आमानाका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और डॉक्टर के सहकर्मियों एवं परिजनों से मामले में पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने कमरे की तलाशी ली. जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. सुसाइड नोट में डॉ. रवि कुमार ने वर्क प्रेशर को अपनी खुदकुशी की वजह बताया है. डॉक्टर रवि कुमार ने अपनी खुदकुशी के पीछे मानसिक दबाव और काम के ज्यादा बोझ को जिम्मेदार ठहराया है.
यह घटना मेडिकल क्षेत्र में काम के दबाव की वजह से होने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को उजागर करती है. डॉक्टरों पर काम का बेहद बोझ और मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है. जिससे ऐसी दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं. यह घटना चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की गंभीरता को दर्शाती है और इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत को सामने लाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



